Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

भारत किसी को छेड़ता नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) , 01 Mar 2017

Last updated on: Mar 01, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसे छोड़ता नहीं है।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एकलव्य मैदान ककरी में बुधवार को चुनावी जनसभा में राजनाथ ने कहा, "भारत अब कमजोर नहीं है। भारत ताकतवर बन चुका है। भारत किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई भारत को छेड़ता है तो उसे भारत छोड़ता नहीं है।" केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "भारत कभी भी विस्तारवादी नहीं रहा। हम लोगों ने अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में सबको आमंत्रित किया था। यह आमंत्रण हाथ मिलाने के लिए नहीं, दिल मिलाने के लिए था।"उन्होंने कहा, "लेकिन, पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी भारत में घुसे और हमारे 17 बहादुर जवानों की हत्या कर दी। हम लोगों ने निर्णय लिया कि इसका बदला जरूर लेंगे। इसके बाद पाकिस्तान में घुस कर हमारे जवानों ने आतंकवादियों को जवाब दिया।"उप्र की राजनीति पर गृहमंत्री ने कहा, "भारत की राजनीति ने उत्तर प्रदेश के 2014 के संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक मोड़ लिया, 80 सीट में 73 सीट भाजपा व सहयोगियों की झोली में गई। देश में भाजपा की सरकार बनी और ढाई साल की सरकार में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा।"

केंद्रीय गृहमंत्री ने सपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया है, जनता को ठगने के लिए यह ठगबंधन है। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "सपा ने उस कांग्रेस से समझौता किया है, जिसका नेता खटिया पर सभा कर रहा था। यह पहली बार हुआ है कि एक नौजवान खटिया सभा करते दिखा। जब उस नौजवान ने देखा कि खटिया से कुछ नहीं होगा, तो उस साइकिल पर बैठ गया जिसे मुलायम सिंह यादव ने पहले से ही पंचर कर दिया है।"राजनाथ सिंह ने कहा, "सपा और बसपा की सरकार पिछले 15 साल में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधा लोगों को नहीं दिला सकी। अब तक हुए चुनाव में भाजपा की लहर है और पूर्ण बहुमत से उप्र में हमारी सरकार बनने जा रही है।"उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार आने पर सोनभद्र के खनन घोटाला करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्हें जेल भेजा जाएगा। सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में विकास की बात करते हैं, लेकिन आदिवासी इलाकों में हालत बद से बद्तर हैं।"गृह मंत्री ने कहा, "विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया, आज भी किसानों को सिंचाई के लिए ना पैसे मिले और ना रोजगार। आदिवासियों को अब तक जमीन का अधिकार नहीं मिला।"उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हमारा काम बोल रहा है। इस पर हमने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री जी काम बोलता नहीं, काम दिखता है।"राजनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। साथ ही साथ बेटियों के लिए 50 हजार रुपये का बांड और उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे। 

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD