Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान

 

भाजपा ने अपने शासन में उत्तर प्रदेश को क्यों नहीं बनाया उत्तम प्रदेश : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) , 27 Feb 2017

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को कहा कि वह भाजपा एंड कंपनी से पूछना चाहती हैं कि जब यहां उनकी सरकार थी तो उन्होंने उप्र को देश का नंबर एक उत्तम प्रदेश क्यों नहीं बनाया। मायावती ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "अमित शाह कहते हैं कि उप्र में गाय, बैल, सांड़ की खून की नदियां बहती हैं। मैं इन दोनों गुरु और चेले से यह पूछना चाहती हूं कि केंद्र में आज आपकी सरकार है, लेकिन उप्र में पूर्व में छह वर्षो तक भाजपा की सरकार रही है।" उन्होंने कहा, "मैं भाजपा एंड कंपनी से पूछना चाहती हूं कि जब यहां भाजपा की सरकार थी तो उसने यहां उप्र को देश का नंबर एक उत्तम प्रदेश क्यों नहीं बना दिया, यहां क्यों नहीं दूध और घी की नदियां बहाई।

"बसपा अध्यक्ष ने कहा, "भाजपा वाले जब सत्ता में होते हैं तो सत्ता के नशे में इतने चूर होते हैं कि सबकुछ भूल जाते हैं। 

सत्ता में आ जाते हैं तो ये इंसान को इंसान नहीं समझते, गरीब को गरीब नहीं समझते हैं।" मायावती ने भाजपा को आरक्षण मुद्दे पर घेरने की कोशिश की, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बदहाल कानून-व्यवस्था को लेकर हमले किए। मुलायम सिंह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम ने पुत्रमोह में शिवपाल सिंह यादव को अपमानित किया। इसलिए सपा के दोनों खेमे अंदर ही अंदर एक-दूसरे को हराएंगे। सपा का बेस वोट ही बंटकर रह जाएगा। मायावती ने कहा, "प्रदेश की जनता में सपा, भाजपा के खिलाफ नाराजगी है। भाजपा तो मुख्यमंत्री पद का चेहरा तक नहीं पेश कर पा रही है। मुझे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि भाजपा अगर उप्र में सत्ता में आ गई तो आरएसएस का एजेंडा लागू कर देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी।

"मायावती ने मुसलमानों के लिए कहा, "मुस्लिम सपा को अपने वोट देकर उसे बर्बाद न करें। वोट खराब होने से भाजपा को फायदा मिलेगा। मुस्लिम अपनी पार्टी बसपा को वोट दें।"उन्होंने कहा, "सपा और कांग्रेस गठबंधन के दागी चेहरों को वोट न दें। बसपा को वोट देकर कानून द्वारा कानून का राज लाएं। सपा सरकार में अराजक, सांप्रदायिक और जंगल राज रहा, चोरी, डकैती, गुंडागर्दी, जमीनों पर अवैध कब्जे बढ़े। सपा सरकार में आधे अधूरे विकास कार्य किए गए, जिनके प्रचार में ही करोड़ों रुपया खर्च कर दिया गया। यही नहीं बसपा की कई योजनाओं को ही सपा आगे बढ़ा रही है, उसने चालाकी से इन योजनाओं का बस नाम बदल दिया।"उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सरकारी अधिकारी थोक के भाव में बदलते रहे।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD