Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

उत्तर प्रदेश चुनाव में 2014 का प्रदर्शन दोहराएगी भाजपा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ/मऊ (उत्तर प्रदेश) , 27 Feb 2017

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराने जा रही है, राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पहली बार मऊ में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दुनिया में हिन्दुस्तान की जय-जयकार की वजह मैं नहीं, जनता है जिसने 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।" उन्होंने कहा कि चुनाव के चरण जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, साफ हो रहा है कि भाजपा ही जीत रही है। पहले दौर के चुनाव में ही सपा-कांग्रेस गठबंधन की हवा निकल गई थी। यह जानकारी उन्हें कैसे मिली, प्रधानमंत्री ने यह नहीं बताया।

प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, "उन्हें समझ आ गया था कि कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है। इसलिए वह प्रचार में भी देर से उतरीं। सबका साथ और सबका विकास नारे के साथ आगे बढ़ने वाली बीजेपी यूपी में भी विकास की राह पकड़ेगी।" प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा यूपी में लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराने वाली है, 2014 जैसे नतीजे आएंगे। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की जनता नतीजों में दूध का दूध कर देगी और पानी का पानी। यूपी के साथ और खेल नहीं होना चाहिए। मोदी ने कहा, "अगर पूरे देश में यूपी का बोलबाला करना है तो यूपी में बीजेपी की सरकार लानी ही होगी। सपा-कांग्रेस का गठबंधन फेल हो गया है। 

सपा और कांग्रेस ने यूपी को पीछे छोड़ दिया है।"उन्होंने कहा कि आज अमेरिका में हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है, इंग्लैंड में भी जय जय हो रही है। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है। लेकिन उन्हें नहीं पता कि जय जयकार क्यों हो रही है।मोदी ने कहा, "मैं नहीं जानता क्यों हो रही है ये जयकार। लेकिन इतना जानता हूं कि विकास के मामले में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है। यूपी का भी विकास होगा। लेकिन यहां एक स्थायी सरकार चाहिए। यहां बीजेपी की सरकार आते ही विकास होना शुरू हो जाएगा।"प्रधानमंत्री ने 'नकारात्मक प्रचार' का नमूना पेश करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नाव डूब चुकी है। भाजपा कोई तिकड़म नहीं करने वाली है। यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत से आ रही है। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD