Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

'गुरु-चेले' अब उत्तर प्रदेश की सत्ता की जुगत में : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बलिया (उत्तर प्रदेश) , 26 Feb 2017

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि गुरु (नरेंद्र मोदी) तथा चेले (अमित शाह) मिलकर केंद्र की सरकार बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भी काबिज होने की जुगत में हैं। बलिया के हैबतपुर में आयोजित जनसभा में रविवार को बसपा अध्यक्ष मायावती ने मोदी और अमित शाह पर व्यंग्य कसते हुए कहा, "ये गुरु (नरेंद्र मोदी) तथा चेले (अमित शाह) मिलकर केंद्र की सरकार बनाने के बाद अब उत्तर प्रदेश की सत्ता पर भी काबिज होने की जुगत में हैं। इन्होंने लोकसभा चुनाव में कई लुभावने वादे किए थे। इसमें से एक वादा था कि चुनाव जीतने के बाद हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। 

इसके अलावा यहां कर्ज में डूबे किसानों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। लेकिन भाजपा के ये दोनों मुख्य चुनावी वादे लोकसभा में जीत के बाद भी पूरे नहीं हुए।" नोटबंदी पर मायावती ने कहा, "भाजपा एंड कंपनी के लोगों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ में नोटबंदी की थी। यह नोटबंदी बिना किसी तैयारी के की गई थी। पूरे प्रदेश में यह भी चर्चा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी से कुछ महीने पहले अपने पसंदीदा पूंजीपतियों और अपनी पार्टी नेताओं का कालाधन ठिकाने लगा दिया था।"उन्होंने कहा कि अब उप्र की जनता ने गोद लिए बेटे नरेंद्र मोदी को वापस गुजरात भेजने का और अपनी बेटी मायावती को प्रदेश की कमान देने का पूरा मन बना लिया है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ध्वस्त कानून व्यवस्था पर घेरते हुए असुरक्षा और आतंक का माहौल देने वाला मुख्यमंत्री बताया। 

मायावती ने कहा, "अखिलेश सरकार में आतंक का माहौल है। सपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा अपराध नियंत्रण के मामले में दागी रहा है। सपा ने कई योजनाओं का नाम बसपा की योजनाओं को बदलकर चलाई है। सपा को इस चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़ेगा।"उन्होंने कहा, "सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने पुत्र मोह के चलते शिवपाल को अपमानित किया है। ऐसे में शिवपाल खेमा अंदर ही अंदर अखिलेश खेमे को नुकसान पहुंचाएगा। इस तरह सपा का बेस वोट भी दो खेमों में बंट जाएगा। ऐसे में यदि बलिया के मुस्लिम सपा को वोट देते हैं तो यह वोट बंट जाएगा और फायदा भाजपा को मिलेगा। इसलिए यह वोट बसपा को दिया जाना चाहिए। मुसलमान अपना वोट सपा को देकर बर्बाद न करे।"

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD