Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं

 

उत्तर प्रदेश में विकास नहीं बेटे के खिलाफ बाप बोलता है : असदुद्दीन ओवैसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहराइच (उत्तर प्रदेश) , 22 Feb 2017

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश लखनऊ के नए नवाब हैं, जो चमचों और राग दरबारियों से वाहवाही सुनकर खुश होते हैं। उनका काम नहीं कारनामा बोलता है। यहां विकास नहीं बेटे के खिलाफ बाप बोलता है। ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बड़े मियां-छोटे मियां की जोड़ी करार दिया। उन्होंने कहा कि गोधरा कांड के लिए मोदी को माफ नहीं कर सकते तो मुजफ्फरनगर दंगो के लिए अखिलेश को कैसे माफ कर सकते हैं। यादव परिवार ने पांच साल में उप्र को बर्बाद कर दिया। 

मटेरा सीट से पार्टी प्रत्याशी अकीलउल्ला के समर्थन में जनसभा करने आए ओवैसी ने कहा, "सपा सरकार में चार सौ दंगे हुए, लेकिन अखिलेश चुप रहे। महिलाओं की अस्मत लूटी गई, युवाओं को नौकरी नहीं मिली। फिर भी कहते हैं कि विकास हुआ है, काम बोलता है। लेकिन उप्र में विकास नहीं बोलता है। बेटे के खिलाफ बाप बोलता है।" ओवैसी ने कहा कि विकास सिर्फ इनके विधायकों का हुआ है। काम नहीं कारनामा बोलता है। ओवैसी ने कहा, "नेताजी के यादव परिवार में आज 22 लोग सियासत में है। सरकार बन गई तो 150 लोग होंगे। यादव परिवार ने उप्र का सत्यानाश किया। लोहिया आज जिंदा होते तो अखिलेश को धिक्कारते। 

सपा के विकास की बात पर मैं अखिलेश से उनके घर बैठकर बहस करने को तैयार हूं, क्योंकि मैं उनके बाप से भी नहीं डरता।"एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि इटावा में गुजरात के शेर मर गए तो लंदन से डॉक्टर और बिसलेरी का पानी मंगाया। लेकिन देहातों में इंसान मर रहे हैं, अखिलेश चुप है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुलायम, मायावती, अखिलेश, मोदी की गोद में बैठ गए। उन्होंने नेताजी के परिवार से सिर्फ चार सांसदों के जीतने पर भी सवाल उठाया। ओवैसी ने कहा, "मोदी और अखिलेश रमजान, दिवाली, श्मशान और कब्रिस्तान की बात मत करो, हम इफ्तार पार्टियों से ऊब चुके हैं।"

 

Tags: Asaduddin Owaisi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD