Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

अखिलेश यादव ने गायत्री के लिए वोट मांगा, नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेठी/ऊंचाहार , 20 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी सीट से समाजवादी पार्टी सपा के उम्मीदवार गायत्री प्रजापति के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को वोट मांगा। इस मौके पर अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दिल पर हाथ रखकर बोलें कि बनारस को उप्र सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है या नहीं। अखिलेश ने प्रजापति के विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "बुआजी से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि भाजपा के साथ वह पहले भी रक्षाबंधन मना चुकी हैं। बुआजी आजकल विकास की बात कर रहीं हैं, उनका विकास पत्थरों के हाथियों में दिखता है।"ज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद कैबिनेट मंत्री और सपा प्रत्याशी प्रजापति के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। प्रजापति को लेकर सपा और अखिलेश विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। 

हालांकि सोमवार की रैली में अखिलेश के भाषण से पहले ही प्रजापति मंच से उतर गए थे।उन्होंने कहा, "इस बार समाजवादी लोग लट्ठमार होली खेलने को तैयार हैं। सदी के सबसे बड़े महानायक से कहेंगे, आप गुजरात के गधों का प्रचार मत करिए। प्रधानमंत्री हर माह मन की बात करते हैं, लेकिन जनता नहीं समझ पा रही है।"अखिलेश ने कहा, "सपा सत्ता में आएगी, तो किसानों का 50,000 तक का कर्ज माफ होगा। प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के किसानों को पहले देखना चाहिए। भाजपा ने कोई काम नहीं किया, किसानों को धोखा दिया।"उन्होंने कहा, "मोदी जी दिवाली-रमजान की बात बाद में करना, पहले काशी पर सच बोलकर दिखाओ। प्रधानमंत्री गंगा मां की कसम खाकर बोलें, काशी में 24 घंटे बिजली मिल रही है या नहीं मिल रही। समाजवादी सरकार काशी में 24 घंटे बिजली दे रही है।"अखिलेश ने कहा, "बनारस में सपा विधायक के कहने पर काशी को 24 घंटे बिजली दिया। काशी से चुने गए प्रधानमंत्री, कम से कम आप सच तो बोलो। काशी जाकर बोले, गंगा मैया ने बुलाया है। अभी चुनाव में बोल रहे हैं, यूपी ने गोद ले लिया है।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD