Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : बुंदेलखंड में 'उमा' बनाम 'भारती'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झांसी , 18 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दंगल का रंग बुंदेलखंड क्षेत्र में दिखने लगा है, तमाम राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे हैं, तो दूसरी ओर एक-दूसरे के चुनावी हथियार की धार को भोथरा करने में लग गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ मंत्री और गेरुवा वस्त्रधारी उमा भारती के प्रभाव को भुनाने में लग गई है तो उसका जवाब देने के लिए कांग्रेस ने पीतांबर वस्त्रधारी और प्रवचनकर्ता साधना भारती को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। बुंदेलखंड का उत्तर प्रदेश में आने वाला हिस्सा सात जिलों में फैला है और यहां के सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन के बीच त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है, क्योंकि किसी भी दल के पक्ष अथवा विरोध में कोई हवा या लहर नहीं है। यही कारण है कि सभी दल मतदान की तारीख आने से पहले अपनी क्षमता के मुताबिक ताकत झोंक रहे हैं।

इस क्षेत्र में उमा भारती भाजपा के लिए प्रचार का प्रमुख बड़ा चेहरा हैं, वे झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। उनकी जन्म और कर्मभूमि बुंदेलखंड है, इतना ही नहीं उन्होंने वर्षो तक धार्मिक प्रवचन दिए और एक बड़ा वर्ग आज भी उनको मानता और चाहता है। उमा भारती के समानान्तर कांग्रेस ने साधना भारती को चुनाव प्रचार में उतारा है। वे ललितपुर, हमीरपुर आदि जिलों में चुनावी सभाएं कर रही हैं। 23 वर्षीय साधना लोधी समाज से आती हैं और उमा भारती भी इसी जाति से हैं। साधना ढाई वर्ष की उम्र से ही प्रवचन करने लगी थी, उनके प्रवचन सामाजिक समरसता पर केंद्रित होते हैं।बुंदेलखंड में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रचार के लिए आई साधना ने आईएएनएस से कहा, "उन्हें लगा कि कांग्रेस ऐसा दल है जो समाज के हर वर्ग के उत्थान की बात करती है, यही कारण रहा कि उन्होंने वर्ष 2003 से विधिवत कांग्रेस के लिए प्रचार करना शुरू कर दिया।"

उमा भारती का जिक्र आने पर वह कहती हैं, "उमा जी साध्वी है, और गेरुआ वस्त्र पहनती है, उन्होंने संन्यास ले लिया है, जबकि उनके साथ ऐसा नहीं है, वे पीतांबर वस्त्र धारण करती है और घर भी बसाएंगी।"साधना का कहना है कि, कोई भी धर्म आपस में लड़ना नहीं सिखाता, भेदभाव की बात नहीं करता, मगर भाजपा ऐसा दल है जो राम के नाम पर समाज को बांटता है, लिहाजा उन्हें कांग्रेस की नीतियां पसंद आती है, क्योंकि वह देशहित में है।बुंदेलखंड के राजनीतिक समीक्षक अनिल शर्मा कहते हैं, "कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले साधु संन्यासियों का राजनीतिक उपयोग करके अपने ही तरह से जवाब देने की कोशिश की है, यह प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में कांग्रेस इसे और आगे बढ़ाएगी। जिससे दोनों दलों के मंच पर खादी के सफेद वस्त्रों की तुलाना में गेरुआ व पीतांबर वस्त्रधारी ज्यादा नजर आने लगेंगे।"

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD