Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

 

सत्ता की खातिर बाबरी और दादरी एक हुए : असदउद्दीन ओवैसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Feb 2017

खुद को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताने वाले असदउद्दीन ओवैसी यूपी में जारी विधान सभा चुनावों में ताल ठोंक रहे हैं। अपनी पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के प्रदेश चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उन्होंने सपा-कांग्रेस, भाजपा और बसपा समेत सभी पर हमला बोला। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि अब तो बाबरी और दादरी दोनों एक हो गए हैं। सपा ने मुसलमानों का केवल इस्तेमाल किया है। बाबरी मस्जिद का विध्वंस कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और दादरी में अखलाक नाम के आदमी की हत्या सपा शासनकाल में हुई। ओवैसी इसी संदर्भ में बोल रहे थे।भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी कोई मुसलमान आतंकी पकड़ा जाता है तो भाजपा शोर मचाती है। 

लेकिन, बीती 8 फरवरी को मध्य प्रदेश एटीएस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी लोगों पर आरोप है कि ये खुफिया जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजते थे। इनमें से कई ऐसे हैं, जो भाजपा में अच्छे पदों पर काम कर रहें है। देशभक्ति की बातें करने वाली भाजपा इस बार खामोश क्यों है?ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में इस बार 36 प्रत्याशी उतारे हैं। इस अवसर पर उन्होंने सपा छोड़कर एमआईएम में शामिल हुए असीम वकार को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया। वकार ने इस अवसर पर कहा कि सपा ने मुसलमानों के हित में कोई काम नहीं किया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने भाषणों में मुसलमानों का नाम तक नहीं ले रहे हैं, क्योंकि वह अब हिन्दुत्व की राह पर चल रहे हैं।

 

Tags: Asaduddin Owaisi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD