Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

उत्तर प्रदेश चुनाव : प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी व राजा भैया की प्रतिष्ठा दांव पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुंडा (प्रतापगढ़) , 16 Feb 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चरण जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, राजनीतिक दलों के बीच जोर-आजमाइश भी बढ़ती जा रही है। उप्र के प्रतापगढ़ जिले की सात विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव में दो दिग्गजों की परीक्षा भी हो रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और अपनी हनक के लिए जाने जाने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' पर है। गठबंधन के बाद जिले की सात में से तीन पर सपा, दो पर कांग्रेस और दो पर निर्दलीय उम्मीदवार हैं। दोनों निर्दलियों को सपा व कांग्रेस का समर्थन है। इसमें पट्टी से राम सिंह पटेल, सदर से नागेंद्र सिंह व रानीगंज से शिवाकांत ओझा सपा के उम्मीदवार हैं तो रामपुर खास से आराधना मिश्र 'मोना' और विश्वनाथगंज से संजय पांडेय कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' कुंडा से और विनोद सरोज बाबागंज (सुरक्षित) से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। इन दोनों सीटों पर सपा-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

रामपुर खास से भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार हैं। उन्होंने प्रमोद तिवारी पर धमकाने भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "लोग मोदी की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। इस बार रामपुर खास में कमल जरूर खिलेगा, लेकिन यहां तिवारी जी के लोग लगातार धमका रहे हैं।"रामपुर खास से कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के नाम विशेष कीर्तिमान भी है। वह वर्ष 1980 से 2012 तक लगातार नौ बार विधायक चुने जाते रहे।राज्यसभा सदस्य चुने जाने से पहले वर्ष 1991 से 2012 तक वह कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता भी रहे। दिवंगत वीर बहादुर सिंह और नारायण दत्त तिवारी के मुख्यमंत्रित्व काल में वह प्रदेश सरकार के मंत्री भी रहे। अपने पिता का गढ़ रही रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा 'मोना' ने पहली बार वर्ष 2014 में विधानसभा में कदम रखा। 

पिता प्रमोद तिवारी के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी।आराधना मिश्रा कहती हैं, "पिताजी ने इस इलाके के लिए काफी कुछ किया है। यहां के विकास के लिए हमने भी विधायक बनने के बाद काफी काम किया है। इस बार भी अपने काम के दम पर जीत जरूर मिलेगी।"मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के सवाल पर मोना ने कहा, "यह गठबंधन काफी अच्छा साबित होगा और उप्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। उप्र को दो युवाओं का साथ जरूर पसंद आएगा।"इधर, राजा भैया भी वर्ष 1993 से 2012 तक कुंडा से लगातार पांच बार निर्दलीय विधायक रहकर उन्होंने रिकार्ड बनाया है। इस बार भी वह प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले भी सपा तीन बार उन्हें समर्थन दे चुकी है। वर्ष 1996 में भाजपा ने भी उन्हें समर्थन दिया था। राजा भैया कल्याण सिंह, दिवंगत राम प्रकाश गुप्ता, राजनाथ सिंह व मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में भी मंत्री रहे।

इससे पहले कुंडा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नियाज हसन का कब्जा रहा। वह वर्ष 1962 से 1889 तक यहां से पांच बार विधायक रहे। राजा भैया के सियासी रसूख के कारण बाबागंज सीट पर वह अपने करीबी विधायक को चुनाव जिताते रहे हैं। इस सीट से उनके करीबी विनोद सरोज चुनाव लड़ते हैं। पहले उनके पिता इस सीट से चुनाव जीतते थे।जिले के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि रामपुर खास क्षेत्र सीट प्रमोद तिवारी का गढ़ माना जाता है तो कुंडा को राजा भैया इलाका कहा है। जिले में दोनों की सियासी प्रतिस्पर्धा हमेशा से रही है, लेकिन इस बार दोनों के साथ होने से यहां की सीटों पर होने वाले मुकाबले काफी रोचक होने की संभावना है। भाजपा को यहां जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।उल्लेखनीय है कि यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD