Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

उत्तर प्रदेश : अमेठी राजघराने में छिड़ा है चुनावी संग्राम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमेठी/सुलतानपुर , 10 Feb 2017

उत्तर प्रदेश के अमेठी राजघराने में इन दिनों चुनावी संग्राम छिड़ गया है। यहां एक राजा की दो रानियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अमेठी राजपरिवार के राजा संजय सिंह की दोनों पत्नियां इस बार विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। एक को भाजपा ने टिकट दिया है तो दूसरी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेता संजय सिंह की पहली पत्नी रानी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, उनकी दूसरी पत्नी रानी अमिता सिंह कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। इस बार कांग्रेस का सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन है।गरिमा सिंह ने बीते सोमवार को अपना पर्चा भी दाखिल किया। अपने हलफनामे में उन्होंने 50 हजार रुपये नकद और अचल संपत्ति लगभग तीन करोड़ रुपये की होने की बात कही है। वहीं अमिता सिंह ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है। 

पहले इस सीट पर सपा नेता और मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का कब्जा था। लेकिन इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन होने के बाद अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ने का पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आग्रह सपा प्रमुख अलिलेश यादव ने मान लिया। इसके बाद कांग्रेस ने यहां से अमिता सिंह को टिकट दिया है।संजय सिंह ने 1995 में अपनी पत्नी गरिमा सिंह को तलाक दे दिया था। इसके बाद कई साल तक उन्हें महल में भी आने नहीं दिया गया। हालांकि, 2014 में वह अपने बेटे के साथ महल में प्रवेश करने में कामयाब हो सकी थीं। पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। उन पर भाजपा ने भरोसा जताया है।गरिमा की प्रतिद्वंद्वी अमिता सिंह पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं। वह विधायक और मंत्री भी रही हैं। सोमवार को दाखिल किए गए पर्चे में गरिमा सिंह ने संजय सिंह को अपना पति बताया है। 

हलफनामे के मुताबिक, गरिमा सिंह के पास मात्र एक बंदूक है, जबकि संजय सिंह के पास तीन हथियार हैं।कांग्रेस प्रचार समीति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, "अपने दर्द को मैं अपने अंदर छुपा सकता हूं और अपनी खुशी को खुद जी भी सकता हूं, पर भाजपा जो देश बांटती है, दंगे कराती है, लोगों को धर्म के आधार पर लड़ाती है, उसने अब हमारे पारिवारिक विवाद में दखल देते हुए गरिमा को टिकट दे दिया है। यह आपस में लड़ाने वाली पार्टी है।" उप्र विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी को शुरू होने जा रहा है। पूरा चुनाव सात चरणों में होगा। परिणाम होली से ठीक दो दिन पहले 11 मार्च को आएगा।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD