Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

पश्चिम बंगाल में 30 किलोग्राम सोना लूट का आरोपी बिहार में गिरफ्तार

Listen to this article

5 Dariya News

हाजीपुर , 08 Feb 2017

पश्चिम बंगाल के वारानगर थाना क्षेत्र में 30 किलोग्राम सोना लूटने के मामले में पुलिस ने बुधवार को बिहार के वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस, पटना विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और वैशाली पुलिस ने संयुक्त रूप से विदुपुर के कैलाचक गांव से विनोद राय को गिरफ्तार किया गया है। इस पर पश्चिम बंगाल के वारानगर थाना क्षेत्र से 30 किलोग्राम सोना लूटने का अरोप है।
विदुपुर के थाना प्रभारी ललन चौधरी ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह यहां छिपकर रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस कागजी कारवाई पूरा करने के बाद अपने साथ वारानगर ले गई। पश्चिम बंगाल के वारानगर थाना के एक अधिकारी ने बताया, "30 दिसंबर, 2016 को 18 लोगों ने वारानगर थाने के मन्नापुरम गोल्ड लोन बैंक से 30 किलोग्राम सोने की लूट शातिराना ढंग से की थी। इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विनोद राय को गिरफ्तार किया गया है।"


 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD