Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

यूपी का चुनाव तय करेगा देश की दिशा : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एटा/हाथरस , 31 Jan 2017

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एटा में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि यूपी का चुनाव देश की दिशा को तय करेगा। उन्होंने कहा, "हम समाजवादी लोग ये कह सकते हैं कि जो समाजवादी ने रास्ता दिखाया है, वही खुशहाली का रास्ता है। समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा सभी को साथ लेकर चल रही है। हमने गरीबों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया है। हम आपसे अपील करना चाहते हैं कि आप फिर सपा की सरकार बनाएं।" अखिलेश ने कहा, "हमने अपने वादे पूरे किया। लैपटॉप बांटे ये लैपटॉप सबसे बेहतरीन कंपनी के थे।" भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो सपा का घोषणापत्र तक नकल कर ली है। 

इससे पहले अखिलेश ने जलेसर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये लोग कहते हैं कि पूरा लेन-देन मोबाइल फोन पर होगा, लेकिन इन लोगों ने स्मार्टफोन के लिए कुछ भी नहीं किया, लेकिन हम सारी स्कीमें मोबाइल फोन पर देंगे। उन्होंने कहा कि सपा के साथ कांग्रेस के आने के बाद अब साइकिल की रफ्तार और बढ़ेंगी, कांग्रेस का साथ मिलने के बाद हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। सपा की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "हमने डायल 100 की शुरुआत की जो काफी अच्छा काम कर रही है, इस पर लोग अपनी शिकायतें कभी भी दर्ज करा सकते हैं और उनकी शिकायतों पर महज 15 मिनट के भीतर पुलिस पहुंचती है।"

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की बिजली व्यवस्था को हमने सुधारने का काम किया है, गांवों में 18 घंटे बिजली आ रही है। भाषण के दौरान अखिलेश ने कहा कि आप सभी दलों का आकलन कर लेना, जब आप लोग आकलन करेंगे तो उसमें समाजवादी पार्टी को सबसे बेहतर पाएंगे।हाथरस की रैली उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कालेधन का नाम लेकर लोगों को लाइन में खड़ा करवा दिया, सौ से ज्यादा लोग अपना पैसा निकालने में मरे। इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश के लिए क्या होगा। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। नोटबंदी से सबसे ज्यादा व्यापारियों और किसानों को परेशानी हुई है। 

अखिलेश ने कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन पर कहा कि हाथ का साथ मिलने से साइकिल और ज्यादा रफ्तार से चलेगी। प्रदेश में विकास और रफ्तार पकड़ेगा।अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोगों के बीच भेदभाव को कम किया है। हम हर लड़ाई जीत रहे हैं। साइकिल को भी कड़ी मशक्कत के बाद जीत लिया है। कहा कि टीवी सर्वे में भी सपा की सरकार बनती दिख रही है।" अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठे वादों और जुमलों वाली पार्टी है। ढाई साल में अच्छे दिन तो ला नहीं पाई, अब फिर से झूठे वादे कर लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है। यूपी के लोग इनके झांसे में आने वाले नहीं हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD