Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया

 

मध्यप्रदेश पाइप से सिंचाई करने वाला अव्वल राज्य : उमा भारती

 उमा भारती
उमा भारती
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल/नई दिल्ली , 18 Jan 2017

केंद्रीय जल-संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में पाइप से सिंचाई करने के मामले में अव्वल है। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य के जल-संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल-संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। मिश्रा ने प्रदेश में चलाई जा रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के बारे में विस्तार से चर्चा की।मंत्री मिश्रा ने पीएमकेएसवाई के तहत आने वाली केंद्र में लंबित सिंचाई परियोजना की राशि को शीघ्र जारी करने का केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। चर्चा के दौरान भारती ने बताया, "पाइप के जरिए सिंचाई करने में मध्यप्रदेश देश का अव्वल राज्य है और समुचित सिंचाई योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे क्रम पर आता है।" केंद्रीय मंत्री ने लंबित सिंचाई योजनाओं की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया।मिश्रा ने बताया, "प्रदेश में 209 एसएमई परियोजनाओं का काम पूरा हो गया है। इसी प्रकार प्रदेश में 82 जल-संरचनाओं का पुनरुद्धार कार्य पूरा हो चुका है।" उन्होंने केन-बेतवा सिंचाई योजना में आने वाली अन्य परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की।इस मौके पर प्रदेश के प्रमुख सचिव जल-संसाधन प्रमोद अग्रवाल एवं आवासीय आयुक्त आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।

 

Tags: Uma Bharti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD