Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

पंजाब के लिए कांग्रेस की तीसरी सूची में कुछ पूर्व अकाली नेता भी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jan 2017

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 23 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में अकाली दल के कुछ पूर्व नेताओं के भी नाम हैं। हालांकि, क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने को लेकर रहस्य बरकरार है। कांग्रेस ने तीसरी सूची में अमृतसर (पूर्व) के लिए उम्मीदवार का नाम नहीं घोषित किया है। इसी सीट से नवजोत कौर सिद्धू की जगह उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू के चुनाव लड़ने की संभावना है।कांग्रेस चार फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब तक अपने 100 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए उसे अब शेष 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी है। निहालसिंह वाला (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक राजविंदर कौर भागीकाय ने पिछले साल नवंबर में शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। उनका नाम भी कांग्रेस की सूची में है। हाल में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व अकाली नेता कमलजीत सिंह करवाल का चयन आतम नगर से चुनाव लड़ने के लिए किया गया है। एक और पूर्व अकाली नेता प्रीतम सिंह कोतभाई को बुछोमंडी (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से लड़ने के लिए चुना गया है। दीपिंदर सिंह ढिल्लन (डेरा बस्सी) भी कांग्रेस में नवागंतुक हैं जिनका चयन पार्टी के टिकट पर लड़ने के लिए किया गया है। उन्हें शिरोमणि अकाली दल ने पिछले वर्ष पार्टी से निकाल दिया था। सूची में एक और उल्लेखनीय नाम लुधियाना (उत्तर) से कांग्रेस के वर्तमान विधायक राकेश पांडेय का है। तीसरी सूची को कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने जारी किया।




 

Tags: Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD