Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

श्रीनगर ठिठुरा, पारा शून्य से 5 डिग्री नीचे

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 12 Jan 2017

Last updated on: Jan 12, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। श्रीनगर में गुरुवार रात को जहां तापमान लुढ़ककर शून्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया वहीं, लद्दाख के लेह क्षेत्र में तापमान शून्य से 17.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "शून्य से 17.7 डिग्री कम तापमान के साथ आज (गुरुवार) लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहीं, कारगिल में तापमान शून्य से 15.6 डिग्री कम रहा।"अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में आज (गुरुवार) रात का न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री कम रहा, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: शून्य से 13 डिग्री कम और शून्य से 13.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।"जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, कटरा में 3.0 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1.0 डिग्री कम, बनिहाल में शून्य से 2.5 डिग्री कम और भदरवाह में शून्य से 5.6 डिग्री कम दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि शुक्रवार सुबह तक आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही आंशिक तौर पर बदली छाने के कारण रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।घाटी में सभी झीलें जम गई हैं, जिसके कारण मछुआरों और नाविकों को जमी हुई झीलों से रास्ता पार करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD