Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा से विपक्ष का वॉकआउट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 10 Jan 2017

Last updated on: Jan 10, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को हंगामे के बीच विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। कठुआ जिले में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने पर सदन में हंगामा हो रहा था, जिसके बीच विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।कठुआ में दो समुदायों के बीच सोमवार को झड़प हुई थी।सदन में प्रश्नकाल के लगभग समाप्त होने पर निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद ने दोनों समुदायों के बीच तनाव कम करने में राज्य सरकार की असफलता को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।विधानसभा अध्यक्ष कविद्र गुप्ता ने व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की लेकिन नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अन्य विधायक भी उनके साथ मिलकर नारेबाजी करने लगे। इसमें पूर्व मंत्री अली मुहम्मद सागर और मियान अल्ताफ अहमद भी थे।अल्ताफ ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि दोनों समुदायों के बीच तनाव झड़प में तब्दील हो गया है।उन्होंने राशिद को चुप कराने के लिए स्पीकर पर भी आरोप लगाने की कोशिश की।सदन में अब्दुल रहमान वीरी और सागर के बीच तीखी बहस हुई। हंगामे के बीच आखिरकर विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD