Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी के नेता हीरा लाल कुंद्रा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल मोदी सरकार ने छोटे उद्यमियों को बनाया सशक्त : हरदीप सिंह पुरी लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे हैं संविधान बचाने की दुहाई : संजय टंडन कांग्रेस का आंतरिक कलह हुआ सार्वजनिक : शक्ति प्रकाश देवशाली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने फिरोजपुर लोकसभा उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के लिए समर्थन जुटाया लुधियाना में केजरीवाल ने कहा - भाजपा वाले आपकी मुफ्त बिजली को बंद करने की साजिश रच रहे हैं अपने बेटे मीत हेयर को संसद में भेजो, वह केंद्र सरकार में मंत्री बनेगा, फिर सारी जिम्मेदारी हमारी होगी : भगवंत मान आप सांसद राघव चड्ढा ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा - शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है मुख्यमंत्री मान ने गिद्दड़बाहा और रामपुरा फूल में फरीदकोट से उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए किया चुनाव प्रचार मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं : अरविंद केजरीवाल नैना देवी रोड को चार लेन का बनाना और गुरुद्वारा साहिब के आसपास सौंदर्यीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय इंदर सिंगला आप का 13-ज़ीरो 4 जून को ज़ीरो-13 में बदल जाएगा : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री से सिख धार्मिक संस्थानों को आर.एस.एस के कब्जे से आजाद कराने की अपील की : सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर राजा वड़िंग ने पार्टी के गद्दारों की निंदा की; मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की रैली ने दूर किए विरोधियों के भ्रम:एन.के.शर्मा भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजना : प्रियंका गांधी

 

अकाली दल-भाजपा ने पंजाब का अभूतपूर्व कुप्रबंधन किया : मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2017

पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने अकाली दल-भाजपा सरकार पर पंजाब के 'अभूतपूर्व कुप्रबंधन' का आरोप लगाते हुए सोमवार को मतदाताओं से राज्य में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का आग्रह किया। मनमोहन सिंह ने पंजाब में कांग्रेस मुख्यालय में कहा, "पंजाब में असीम क्षमता है, लेकिन पिछले 10 वर्षो में अकाली दल-भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण इसका लाभ नहीं उठाया जा सका। वित्तीय स्थिति का इस तरह कुप्रबंधन किया गया जिसकी मिसाल मिलना मुश्किल है।"पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए प्रख्यात अर्थशास्त्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश की जीडीपी पर नकारात्मक असर हुआ है।उन्होंने कहा कि नोटबंदी केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि अन्य चार राज्यों में भी महत्वपूर्ण मुद्दा होगी, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

मनमोहन सिंह ने कहा, "यह घोषणापत्र एक दूरदर्शी दस्तावेज है जो पंजाब के लोगों से पिछले 10 सालों में सरकार द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई का वादा करता है।"उन्होंने कहा, "इसमें कृषि, उत्पादन, सेवाओं और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में पंजाब की अपार क्षमता के मुद्दों को शामिल किया गया है।"उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) काफी प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा, "मैने संसद में जीडीपी पर नोटबंदी के प्रभाव का मुद्दा उठाया था और यह सिद्ध हो चुका है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुमान के अनुसार (2016-17 के लिए), जीडीपी विकास दर 7.6 फीसदी के लक्ष्य के मुकाबले 7.1 फीसदी हो जाएगी।"मनमोहन सिंह ने कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि राज्य के विकास के लिए उनके नेतृत्व वाली सरकार जरूरी है।

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD