Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

बुंदेलखंड : 'कर्ज' और 'मर्ज' बन न पाए चुनावी मुद्दा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांदा (उत्तर प्रदेश) , 08 Jan 2017

उत्तर प्रदेश के हिस्से वाला बुंदेलखंड पिछले कई दशकों से महाराष्ट्र के विदर्भ जैसे हालात से गुजर रहा है। 'कर्ज' और 'मर्ज' के दबाव में हर साल कई किसान अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल इसे चुनावी मुद्दा बनाने को तैयार नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड में सात जिले- बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर हैं। इन जिलों में विधानसभा की 19 सीटें हैं, जिनमें बांदा की नरैनी, हमीरपुर की राठ, जालौन की उरई और ललितपुर की महरौनी सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और मुख्य विपक्षी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को सात-सात, कांग्रेस को चार और भारतीय जनता पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी। इन उन्नीस सीटों के मतदाता पिछले कई दशक से महाराष्ट्र के विदर्भ की तर्ज पर 'कर्ज' और 'मर्ज' के बोझ तले दबकर अपनी जान गवां रहे हैं। 

प्राकृतिक आपदाओं के बाद अब बुंदेलखंड में आवारा जानवर भी किसानों के लिए बड़ी मुसीबत जान बन गए हैं। आवारा जानवरों से फसल की रखवाली के लिए किसान 'रतजगा' तक कर रहे हैं। पूर्व चुनावों की तरह इस चुनाव में भी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार किसानों का हिमायती होने का ढोंग करेंगे, लेकिन कोई भी दल 'कर्ज', 'मर्ज' को अपना चुनावी मुद्दा नहीं बना रहे हैं।किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले 'बुंदेलखंड तिरहार विकास मंच' के अध्यक्ष प्रमोद आजाद का कहना है कि उन्होंने कमासिन के कठार पंप कैनाल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों के साथ अब तक दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर लखनऊ और बांदा जिला मुख्यालय में 37 बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, राज्य सरकार सिंचाई सुविधा तो नहीं दे पाई, अलबत्ता उन्हें डेढ़ माह की जेल जरूर नसीब हुई। 

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा से बड़ी समस्या यहां आवारा जानवरों की है, जो बची-खुची फसल रात में चट कर जाते हैं। बकौल आजाद, "इन जानवरों से रखवाली के लिए किसान रात को अपने खेतों में 'रतजगा' तक कर रहे हैं, इससे वह ठंड लगने के शिकार हो जाते हैं।"किसान नेता और जिला पंचायत बांदा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार भारतीय ने कहा, "अब भी सभी दल चुनाव जीतने के लिए किसानों के साथ छल कर रहे हैं। कर्ज, मर्ज और आपदा में मरने वाले किसानों की लंबी फेहरिस्त है, इस फेहरिस्त से कहीं ज्यादा बुंदेलखंड से पलायन करने वाले हैं।"उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती केंद्र सरकार में शामिल एक पार्टी ने बुंदेलखंड में पलायन करने वाले किसानों की रिपोर्ट प्रधामंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सौंपी थी, जिसमें करीब 65 लाख किसानों के अन्यत्र पलायन का जिक्र किया गया था, यह रिपोर्ट अब भी पीएमओ में धूल फांक रही हैं। परवर्ती नरेंद्र मोदी सरकार का भी इस ओर ध्यान नहीं है। 

इस सरकार ने तो नोटबंदी कर किसानों की परेशानी और बढ़ा दी। बुंदेलखंड के किसानों के लिए नोटबंदी 'जले पर नमक' समान है।बुजुर्ग राजनीतिक विश्लेषक रणवीर सिंह चौहान एड़ का कहना है, "कर्ज और मर्ज को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए किसानों को खुद आगे आना होगा, तभी वह अपनी लड़ाई लड़ पाएंगे।" उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सिर्फ बांदा जिले के किसान करीब पांच अरब रुपये से ज्यादा सरकारी ऋण ले चुके हैं और प्राकृतिक आपदा में फसल बर्बाद हो जाने की वजह से अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। जाहिर है, कर्ज चुका पाने में लाचार कई किसान फिर मौत को गले लगा लेंगे, फसल बर्बाद हो जाने के सदमे से कई किसान पहले ही आत्महत्या कर चुके हैं। सरकार में शामिल नेताओं को सिर्फ भाषणों में किसान और गरीब याद आते हैं, मंच से उतरते ही सब भूल जाते हैं। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD