Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

समाजवादी दंगल में मुलायम सिंह यादव का 'वनवास'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

01 Jan 2017

मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी नए साल में नए अवतार में उभरी है। सैफई परिवार में उत्तराधिकार को लेकर मचे दंगल में सीएम अखिलेश दबंग की भूमिका में उभरे हैं। प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाली समाजवादी पार्टी में एक पीढ़ी का अंत हो गया है। लखनऊ में आयोजित पार्टी अधिवेशन में चार प्रस्तावों के जरिए जो बात सामने आई है, उसमें पार्टी संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उनके भाई शिवपाल सिंह के साथ करीबी ठाकुर अमर सिंह का पत्ता साफ हो गया है। संगठन, सत्ता और सरकार की सारी चाबियां रामगोपाल और अखिलेश के हाथ में चली गईं। यह दंगल भी इसी वजह से हो रहा था। सीएम अखिलेश को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया गया, जबकि मुलामय सिंह यादव के हाथ से यह कमान छीन ली गई, उन्हें मार्गदर्शक की नई जिम्मेदारी दी गई है। जबकि अमर सिंह एवं चाचा शिवपाल सिंह का भी पत्ता साफ हो गया है। इस प्रस्ताव से अब बह पार्टी अध्यक्ष नहीं रहेंगे। सपा में सिर्फ बस सिर्फ अखिलेश की चलेगी। अधिकारों का विकेंद्रीकरण नहीं होगा। टिकट बंटवारे में भी कोई आड़े नहीं आएगा। परिवारवाद की इस जंग में सत्ता के केंद्रीय नियंत्रण के लिए यादव परिवार में जिस तरह की जंग देखने को मिली, वह किसी भी स्थिति में शुभ और दीर्घकालिक नहीं दिखती है। 

अखिलेश और रामगोपाल के लिए यह स्थिति तात्कालिक तौर पर भले शुभ और फायदेमंद हो लेकिन इस बदलाव की उम्र बेहद लंबी नहीं है, क्योंकि पार्टी के अधिकांश विधायकों का समर्थन अभी उन्हीं के पास है और चुनाव परिणाम तक रहेगा। इसकी मुख्य वजह है कि राज्य में चंद दिनों बाद आम चुनाव होने हैं। अभी विधायकों के पास सरकार और सत्ता की तागत और रुतबा है। दूसरी वजह, कोई भी विधायक यह नहीं चाहता है कि समाजवादी पार्टी इस वक्त पर बिखरे और टूटे। चुनाव के लिहाज से यह खतरनाक होगा। अगर ऐसा हुआ होता तो इसका नुकसान सभी को उठाना पड़ता। पार्टी के लोग ही एक दूसरे के आमने-सामने होते यह स्थिति दोनों के लिए बेहद कठिन होती, जिसका फायदा भाजपा और बसपा उठाती।लेकिन पार्टी जिस नए अवतार में उभरी है, फिलहाल चिंता की बात नहीं है। लेकिन चुनाव के बाद आए परिणामों पर पार्टी की स्थिति बदल सकती है। परिणाम अगर खराब रहा था पार्टी को टूटने से कोई नहीं बचा सकता। उस स्थिति में शिवपाल सिंह यादव एक नए अवतार में दिखेंगे और उनकी पूरी कोशिश होगी की पार्टी की कमान एक बार उनके हाथों में वापास आए। यह स्थिति अभी दिख रही है।

पार्टी के अधिवेशन में वह खुद नहीं गए और मुलायम सिंह को भी नहीं जाने दिया। दूसरी तरफ अधिवेशन को असंवैधानिक बता दिया गया। समाजवादी पार्टी मची इस सियासी सहमात में कभी चाचा तो कभी भतीजा का पलड़ा भारी पड़ा। लेकिन उपसंहार में चाचा बैकफुट पर चले गए उनका राजनीतिक अस्तित्व ही दांव पर लग गया। 

सीएम बेटे ने पिता पर खुद उनका ही दांव उन्हीं पर आजमा दिया। यूपी में समाजवादी पार्टी टूट से भले बच गई। लेकिन सत्ता के संघर्ष और घरेलू झगड़े में रिश्ते और संबंध हाशिए पर चले गए। समाजवादी विचारधारा ताश के पत्तों की माफिक बिखर गई। यह उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है। देश के राजनीतिक इतिहास की शायद यह सबसे बड़ी त्रासदी है, जहां सत्ता के केंद्रीयकरण पर पूरा परिवार और दल दांव पर लगा था। राजनीतिक पृष्ठभूमि और उत्तराधिकार के इतिहास में बाप का सिंहासन बेटा ही संभालता है, लेकिन यहां सिंहासन और सत्ता को लेकर बाप-बेटे में ही सहमात का खेल दिखा। इस लड़ाई में पिता हार गया, जबकि बेटा जीत गया। लोहिया के समाजवाद और उसके राजनीतिक विरासतदार मुलामय सिंह यादव के लिए यह सबसे बड़ा दुर्दीन साबित हुआ। मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति में दिग्गज नेताओं में एक हैं। यूपी की जातीय राजनीति में उनका कोई जोड़ नहीं रहा। उन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता से पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जैसे नेता को सियासी मात दी थी। लेकिन परिवारवाद के चक्रव्यूह की लड़ाई में आज वह पराजित हो गए।

इस दौरान वह बेहद दुखी और आहत दिखे। लेकिन सिंहासन की जंग में अयोध्या नरेश महाराज दशरथ को भी इस गति को प्राप्त होना पड़ा था, फिर सैफई नरेश इससे कैसे अछूते रह सकते थे? कहा जाता है कि राजनीति और सत्ता में जंग में सब जायज है। हालांकि अखिलेश ने यह कहा है कि 'नेता जी का सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। उनसे मेरा रिश्ता खत्म नहीं होगा।' अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी नहीं हथियानी चाहिए थी। आज वह जिस हैसियत में हैं, उसकी वजह पिता मुलायम सिंह यादव हैं। लेकिन नीतिगत आधार पर उन्होंने पिता के साथ न्याय नहीं किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान उन्हें किसी भी स्थिति में नहीं संभालनी चाहिए थी। लेकिन अमर सिंह और चाचा शिवपाल सिंह को अपने रास्ते से खत्म करने के लिए उन्होंने जो कदम उठाया, वह उनके व्यक्तिगत हितों के लिए भले अच्छा हो, लेकिन संबंधों के लिहाज से यह कहीं से उचित नहीं कहा जा सकता। हालांकि कहा तो यह भी जा रहा है कि पूरे सियासी डांस में मुलायम सिंह की सारी नीति लागू की जा रही है। इसके पीछे अखिलेश को स्थापित करने की नीति बताई जा रही है। राज्य की कमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास भले रही, लेकिन उसका रिमोट मुलायम सिंह यादव अपने पास रखना चाहते थे। पिता मुलायम सिंह यादव सीएम अखिलेश के साथ मुख्यमंत्री जैसा बरताव कभी नहीं किया। सार्वजनिक मंचों पर उन्हें नीचा दिखाने की हर वक्त कोशिश की। इतने बड़े राज्य के मुख्यमंत्री को उन्होंने बेटा माना और उसी जैसा व्यवहार किया। 

इसी का फायदा शिवपाल सिंह यादव ने उठाया। जबकि यह बात अखिलेश और रामगोपाल को हमेशा खटकती रही। यही नतीजा है कि लोहिया के विरासतदार मुलायम सिंह की हैसियत परिवारिक विवाद में सिर्फ एक मार्गदर्शक की रह गई। इस फैसले से सीएम और रामगोपाल बेहद खुश हैं। तीसरी सबसे बड़ी खुशी आजम खां को हो रही हैं, क्योंकि उन्होंने पारिवारिक झगड़े की आड़ में अपने राजनीतिक विरोधी अमर सिंह को किनारे लगाने में कामयाब रहे। यह उनकी सबसे बड़ी जीत है। अब वह मुलायम सिंह के साथ जंगल में जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन वह साथ भी नहीं निभा पाएंगे, क्योंकि पार्टी में उन्हें बर्खास्तगी का प्रस्ताव पास किया गया। परिवारवाद की इस लड़ाई में समाजवाद की विरासत अखिलेश के हाथ में आ गई है। पूरे घटना क्रम में वह मजबूत शक्ति के रूप में उभरे हैं। लेकिन सत्ता के इस संघर्ष में समाजवाद का पराभव हो गया। विचारों और नीतियों पर परिवारवाद में रिश्ते-नाते सब खत्म हो गए। इस बीच कुछ बचा तो सिर्फ सत्ता और सिंहासन। अभी यह ड्रामा थमा नहीं है। शिवपाल बड़े भाई मुलायम के घर गए हैं। दोनों को रामगोपाल का पावर सेंटर बनना बेहद खटकता होगा। उस स्थिति में क्या समाजवादी पार्टी टूट जाएगी या मुलायम की नई रणनीति क्या होगी? क्योंकि वह कह चुके हैं कि 'मेरे बेटे पीछे रामगोपाल का हाथ है।'फिलहाल यह जंग कुछ दिनों के लिए भले थम गई हो, लेकिन सपा को टूटने से कोई बचा नहीं सकता। 

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं, ये उनके निजी विचार हैं)

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD