Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

लोकतांत्रिक सरकार जनता के प्रति जिम्मेदार :ममता बनर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 30 Dec 2016

Last updated on: Dec 30, 2016, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि एक सच्ची लोकतांत्रिक सरकार को उन लोगों के प्रति हमेशा उत्तरदायी होना चाहिए, जिसकी वह सेवा करती है। ममता बनर्जी नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार से संघर्षरत हैं। यहां आयोजित एक स्वास्थ्य पुरस्कार वितरण समारोह में ममता ने कहा, "एक लोकतांत्रिक और एक निरंकुश सरकार में यह फर्क है कि लोकतांत्रिक सरकार हमेशा अपने लोगों के प्रति जिम्मेदार रहती है, जबकि तानाशाह सरकार केवल खुद के प्रति जिम्मेदार होती है।"उन्होंने कहा कि उनकी एक लोकतांत्रिक सरकार है।तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि गलती करने पर सरकार को अपनी गलती सुधारने के लिए तैयार रहना चाहिए, न कि उसकी जगह अपने गलत निर्णयों को लोगों पर जबरन थोपना चाहिए।किसी का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सभी गलती कर सकते हैं। यहां तक कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी युवाओं से गलती करने के अधिकार केबारे में कहा था। लेकिन, अगर कोई गलती को पहचान सकता है और उसे समय पर सुधार सकता है, तो यह सबसे बड़ा पुरस्कार है।"नोटबंदी के बाद आम लोगों की परेशानी का जिक्र करते हुए ममता ने नकदी निकासी की वर्तमान स्थिति की निंदा की।उन्होने आरोप लगाया, "केंद्र सरकार कहती है कि एक व्यक्ति एक सप्ताह में 24,000 रुपये निकाल सकता है, अर्थात एक महीने में करीब 96,000 रुपये निकाले जा सकते हैं। लेकिन, वास्तव में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूर एक महीने में 5000 रुपये भी निकालने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि बैंकों के पास पैसे नहीं हैं।"

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD