Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा

 

पुलिस की भूमिका निभाएंगे अरविंद स्वामी

अरविंद स्वामी
अरविंद स्वामी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 29 Dec 2016

पिछले साल रिलीज हुई हिट तमिल फिल्म 'थानी ओरुवन' में सांठगांठ करने वाले व्यवसायी की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता अरविंद स्वामी आगामी तमिल फिल्म में खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म के निर्देशक शेल्वा ने आईएएनएस को बताया, "वह (अरविंद) स्टाइलिश और ईमानदार पुलिस बने हैं। फिलहाल मैं उनके चरित्र के बारे में इतना ही खुलासा कर सकता हूं। रितिका सिंह उनकी जोड़ीदार हैं और दर्शक पहली बार उनकी जोड़ी को साथ में देखकर निश्चित रूप से हैरान होने वाले हैं।"फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।फिल्म का निर्माण मैजिक बॉक्स फिल्म्स के एम.आर.गणेश करेंगे। नया साल फिल्म 'रोजा' के अभिनेता के लिए शानदार साबित होने की उम्मीद की जा रही है। उनकी झोली में तमिल फिल्म 'साथुरंगा वेट्टाई-2' और 'बोगान' सहित चार फिल्में हैं। 

 

Tags: TOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD