Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा

 

ट्विटर रूपी 'इंडिया' पर भारत की आवाज बुलंद करता हूं : लालू प्रसाद

 लालू प्रसाद
लालू प्रसाद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 27 Dec 2016

केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वह ट्विटर रूपी 'इंडिया' पर भारत की आवाज बुलंद कर रहा हूं। नोटबंदी के बाद से ट्विटर पर ज्यादा सक्रिय रहे लालू ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, "ट्विटर रूपी 'इंडिया' पर मैं 'भारत' की आवाज बुलंद करता हूं, ताकि 10 फीसदी 'खास इंडियंस' को पता चले कि 90 फीसदी 'आम भारतीय' क्या सोचते हैं।"राजद के धरना कार्यक्रम में महागठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के शामिल नहीं होने पर राजद अध्यक्ष ने कहा कि 'ईगो' के कारण कुछ लोग उनके धरने में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इसे महाठबंधन के बिखराव के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद ने धरना कार्यक्रम के एक दिन पूर्व पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महागठबंधन में एकता है। उन्होंने कहा, "नोटबंदी से जनता परेशान है। हमलोगों को कोई उपाय नहीं दिखा तो धरना देने का फैसला किया है। बुधवार को हमारी पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से धरना देगी।" उन्होंने कहा आगे कहा, "इसके बाद मैं खुद पूरे बिहार में घुमूंगा और जनता को नोटबंदी के खिलाफ एकजुट करूंगा। इसके बाद पटना में विशाल रैली भी करेंगे। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात हुई है। कांग्रेस भी नोटबंदी के खिलाफ कार्यक्रम बना रही है।" उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के खिलाफ राजद के कार्यकर्ता बुधवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने पर बैठेंगे। कांग्रेस और जद (यू) ने इस धरना कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया है। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD