Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल

 

नोटबंदी अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल रही : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 Dec 2016

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनसे संबंधित समारोह में केंद्र सरकार और विपक्षियों पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी देश की अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन देशों में नोटबंदी जैसे फैसले हुए हैं, वह देश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से पीछे हो गया है। उन्होंने कहा, "केंद्र वाले समय-समय पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं। पहली सीमा पर की, लेकिन दुर्भाग्यवश सबसे ज्यादा हमारे जवान शहीद हुए। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की, लंबी-लंबी लाइनें लग गई। अभी तक लाइनें खत्म नहीं हो रही हैं।"उन्होंने कहा, "पैसा काला धन नहीं होता। हमारा-आपका लेन-देन काला होता है। लेन-देन ठीक कर दें तो सब ठीक हो जाएगा।"मुख्यमंत्री ने बसपा पर वार करते हुए कहा कि एक बीबीसी वाला दल, यह कहता है कि चुनाव के डर से समाजवादी जल्दी में शिलान्यास कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम कि जब चुनाव होगा तो फिर समाजवादी सरकार आएगी। अखिलेश ने कहा, "चार सालों में समाजवादियों ने बहुत काम किया। यह अन्य पार्टियों के लिए उदाहरण है। चुनाव आ रहा है, जनता सोच विचार कर फैसला करे। समाजवादी अपने काम से आगे बढ़ रहे हैं। दूसरे दल सपा को रोकने में लगे हैं।"उन्होंने बाबा राम देव की तारीफ करते हुए कहा कि रामदेव ने कई बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।मुख्यमंत्री ने लखनऊ में कैंसर संस्थान के अलावा शान-ए-अवध बाजार, चकगंजरिया आईटी सिटी सहित इलाहाबाद में राज्य विश्वविद्यालय, संभल में जिला मुख्यालय भवन और चंदौली में मेडिकल कॉलेज सहित कुल 1200 से अधिक प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तमाम काम इसलिए हो रहे हैं ताकि उत्तर प्रदेश आगे बढ़े। किसी पार्टी या सरकार के पास कोई और मॉडल हो तो सामने लाए। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD