Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग

 

सलमान खान के अनुरोध पर राम चरण को प्रशिक्षित किया : राकेश उडियर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 05 Dec 2016

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर राकेश उडियर ने तेलुगू एक्शन अभिनेता राम चरण को उनकी आगामी फिल्म 'ध्रुव' के लिए सुपरस्टार सलमान खान के विशेष अनुरोध पर प्रशिक्षित किया। 'सुल्तान' में सलमान और 'दंगल' में आमिर को प्रशिक्षित कर चुके राकेश ने बताया, "मैंने कभी किसी को अपने शरीर के लिए इतना समर्पित नहीं देखा है, लेकिन राम चरण एक अपवाद हैं। सलमान सर ने मुझे उनकी मदद करने के लिए कहा था। मैंने चरण को प्रशिक्षित करने के लिए हैदराबाद के लिए उड़ान भरने से पहले आमिर खान सर से भी परामर्श लिया था।"

'ध्रुव' में चरण ने फिल्म के शीर्षक गीत 'ध्रुव ध्रुव' के लिए एक बेहतरीन काया पाने के उद्देश्य से उडियर से प्रशिक्षण लिया।इस गीत का नृत्य निर्देशन मुंबई के बॉस्को मार्टिस ने किया है।सुरेंद्र रेड्डी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल की तमिल हिट 'थानी ओरूवन' की आधिकारिक रीमेक है।राम चरण इस फिल्म में एक आईपीएस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। इसमें राकुल प्रीत सिंह और अरविंद स्वामी भी शामिल हैं। यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

 

Tags: TOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD