Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विमुद्रीकरण वापस हो, भ्रष्ट लोगों को जेल भेजें : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Nov 2016

Last updated on: Nov 13, 2016, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विमुद्रीकरण को अविलंब वापस लेने और अवैध स्विस बैंक खाताधारकों को जेल भेजने का आग्रह किया। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने आगाह किया कि अगर देश में नकदी की कमी का हाल ऐसे ही बना रहा तो कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता है।केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, "मोदीजी, अगर कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हुई तो उसे संभालना मुश्किल हो जाएगा।"उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री से 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित करने के फैसले को वापस लेने का आग्रह कर रहे हैं। इसने देश के आम आदमी को बहुत बड़ी मुसीबत में डाल दिया है।केजरीवाल ने मोदी के गोवा में दिए गए इस भाषण पर भी उन्हें आड़े हाथ लिया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से समस्या के हल के लिए 50 दिन देने की अपील की थी।

केजरीवाल ने कहा, "तो, क्या इसका मतलब यह है कि बाजार अगले 50 दिन तक बंद रहेंगे? किसानों का क्या होगा? क्या लोग 50 दिन तक लाइन में लगे रहेंगे? वह (मोदी) केवल भावुक भाषण दे रहे हैं।"उन्होंने प्रधानमंत्री से 'नाटकबाजी' बंद करने को कहा। उन्होंने मोदी से कहा कि वह पहले स्विस बैंक में अवैध खाता रखने वाले 'अपने दोस्तों' को जेल भेजें।केजरीवाल ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा, "लोगों को उम्मीद है कि आप उनके (स्विस बैंक में अवैध खाता रखने वालों के) खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एक बार जब आप भ्रष्ट लोगों को जेल में डाल देंगे, भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा।"मुख्यमंत्री ने कहा, "पहले इस फैसले को बदलिए। अपना अहं छोड़िए। 

आप अच्छी तरह योजना बनाकर इसे बाद में लागू कर सकते हैं।केजरीवाल ने कहा कि मोदी ने गोवा में कहा कि 125 करोड़ देशवासियों में कुछ ही बेईमान हैं, तो फिर पूरे देश को किस बात की सजा दी जा रही है।उन्होंने कहा कि इस फैसले से घर-घर में बेचैनी फैल गई है। मोदी के 50 दिन मांगने के बाद तो यह बेचैनी अब और बढ़ गई है।केजरीवाल ने कहा कि मोदी को अपनी इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए कि घोटालों में शामिल लोग बैंकों के बाहर कतारों में खड़े हैं। उन्होंने आम आदमी का मजाक बनाया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।केजरीवाल ने कहा कि यह आम लोग हैं, जो अपना पैसा वापस पाने के लिए कतारों में धक्के खा रहे हैं।उन्होंने ट्रांसपोर्ट जगत के सिर पर मंडरा रहे खतरे के प्रति भी आगाह किया, जिसके पास चालकों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि अगर परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ा तो लोगों को रोजमर्रा की जरूरी चीजें कैसे मिलेंगी।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD