Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मनोहर पर्रिकर 'नवरत्नों' में से एक : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 13 Nov 2016

Last updated on: Nov 13, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को अपने मंत्रिमंडल के नवरत्नों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि पर्रिकर दीर्घकालिक विवादास्पद मुद्दों के समाधान के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, "अकबर के दरबार में नौ रत्न थे और उनकी क्षमता के कारण उनके शासन की प्रशंसा की जाती थी। मैं आभारी हूं कि मेरी टीम में भी कई रत्न हैं। उनमें से एक चमकदार रत्न गोवा से मिला है और उसका नाम है पर्रिकर।"प्रधानमंत्री पणजी के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में लोगों को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने उत्तरी गोवा में एक नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे और एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी।

पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जहां 2017 में चुनाव होने वाले हैं।मोदी ने कहा, "कई साल बाद देश को एक ऐसा रक्षा मंत्री मिला है, जिन्होंने 40 साल से लंबित पड़े सुरक्षा बलों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों को सुलझाया है। वह अथक काम कर रहे हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा, "वन रैंक वन पेंशन मुद्दे को पर्रिकर ने 40 साल बाद हल किया। पिछले समय में देश में ऐसा कोई भी रक्षा मंत्री नहीं हुआ, जिस पर उंगली न उठी हो।"मोदी ने कहा, "अब हम तुरंत फैसले ले रहे हैं, भारत के हितों की रक्षा कर रहे हैं और पिछले ढाई साल में किसी ने भी रक्षा मंत्रालय की कार्य प्रणाली पर उंगली नहीं उठाई है।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD