Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

आप सरकार एनडीएमसी क्षेत्र में भी नि:शुल्क जल योजना का विस्तार करेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2016

Last updated on: Oct 22, 2016, 00:00 IST

दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को प्रतिमाह 20,000 लीटर नि:शुल्क पानी देने की योजना का विस्तार नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र के निवासियों के लिए पूर्ववर्ती प्रभाव से करने का फैसला किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, "जहां तक इस योजना के लाभ का सवाल है तो एनडीएमसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को छोड़कर दिल्ली की पूरी जनता लाभान्वित हुई। अब हमने एनडीएमसी क्षेत्र में पूर्ववर्ती प्रभाव से इस योजना को लागू करने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "एनडीएमसी क्षेत्र के लिए भी इस योजना को उसी दिन से प्रभावी माना जाएगा, जिस दिन से यह योजना शेष दिल्ली में लागू हुई।"

केजरीवाल ने कहा, "एनडीएमसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पुराने बिलों के भुगतान वापस किए जाएंगे और दिल्ली सरकार एनडीएमसी को सब्सिडी राशि का भुगतान करेगी।"सत्ता में आने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे के अनुरूप दिल्ली में प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 20,000 लीटर तक नि:शुल्क पानी देने का फैसला किया था।केजरीवाल ने सभी विभागों से अनुबंध कर्मचारियों को स्थाई किए जाने के संबंध में 15 नवंबर से पहले प्रस्ताव पेश करने को भी कहा।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD