Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अकाली अपने निजी फायदे के लिए कर रहे हैं सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग

आम आदमी पार्टी सरकार ने प्राईवेट प्लांटों से बिजली खरीदने के लिए सरकारी क्षेत्र के थर्मल प्लांटों को किया बंद- भगवंत मान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2016

Last updated on: Oct 22, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी ने शिरोमणी अकाली दल पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्टी के चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब रोडवेज की 117 बसों को अकाली-भाजपा हलका इंचार्जों के हवाले करने से रोडवेज को तो कमी होगा ही, साथ ही जो रूटों पर यह बसें चलती थी, उन रूटों के यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। भगवंत मान ने कहा कि बादल परिवार की अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी है, यदि उनके मन में सचमुच श्रद्धालुओं को तीर्थों की यात्रा करवाने का जज़्बा है, तो अपनी, बसों को हलका इंचार्जों के हवाले क्यों नहीं कर देते। उन्होंने कहा चुनाव नजदीक आने के कारण अकाली -भाजपा गठजोड की तरफ से सरकारी मशीनरी का जी भर कर दुरुपयोग किया जा रहा है। भगवंत मान ने कहा कि अकालियों की तरफ से बिना कोई परवाह किए सरकारी बसों पर मुख्य मंत्री की फोटो वाले बड़े -बड़े पोस्टर लगा कर लोगों को भरमाने की कोशिश की जा रही है, परन्तु लोग इन की रग-रग से वाकिफ हो चुके हैं।

इसके साथ ही भगवंत मान ने आरोप लगाया कि पंजाब को बिजली सरपलस्स सूबा बता कर लोगों की आंखों में धूल झौंकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट प्लांटों से बिजली खरीदने के लिए सरकारी क्षेत्र के बठिंडा और लहरा मोहब्बत थर्मल पलांट पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि प्राईवेट प्लांटों से महंगे भाव बिजली खरीद कर महंगी दरों पर खप्तकारों को बिजली मुहैया करवाने पीछे सरकार की क्या मजबूरी है? भगवंत मान ने कहा कि सरकारी क्षेत्र के थर्मल प्लांटों से बिजली उत्पादन करके खप्तकारों को सस्ते दरों पर बिजली मुहैया करवाई जा सकती है, परन्तु निजी फायदे के कारण सरकार ने सूबे के खजाने और लोगों की जेबों पर डाका मारने की सोच ही अपनाई हुई है। भगवंत मान ने पंजाब की जनता के साथ वायदा किया कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को सस्ते दरों पर बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकारी क्षेत्र के थर्मल प्लांटों से निर्विघ्न उत्पादन को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव मनोरथ पत्र अनुसार किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली सुविधा को यकीनी बनाया जाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD