Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

कबड्डी विश्व कप : इंग्लैंड को हरा भारत सेमीफाइनल में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 18 Oct 2016

द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले जा रहे कबड्डी विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान भारतीय टीम ने मंगलवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को 51 अंकों के अंतर से करारी माते देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने इंग्लैंड को ग्रुप-ए के मैच में 69-18 से हराया।इंग्लैंड ने मैच का पहला अंक हासिल किया, लेकिन भारत ने तुरंत वापसी की। स्कोर 2-2 से बराबरी पर था। यहां संदीप नरवाल ने सफल रेड मारते हुए भारत की झोली में तीन अंक डाले और उसे 5-3 से आगे कर दिया।यहां से भारतीय टीम ने पलट कर नहीं देखा और पहले हाफ की समाप्ति तक उसने इंग्लैंड पर 45-6 से अपना शिकंजा कस लिया।

दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड भारतीय चुनौती से पार नहीं पा सका और अपने खाते में सिर्फ 12 अंक ही जोड़ सका। वहीं भारत ने इस हाफ में 24 अंक अपने नाम किए।भारत के लिए प्रदीप नरवाल ने सर्वाधिक 13 अंक हासिल किए। उन्होंने यह सभी अंक रेड से हासिल किए। अजय ठाकुर ने 11 अंक अपने खाते में जोड़े।इंग्लैंड के लिए कप्तान सोमेश्वर कालिया ने सबसे ज्यादा सात अंक जोड़े।भारत ने रेड से 43 और इंग्लैंड ने 17 अंक जोड़े। मेजबानों ने टैकल से 12 अंक अपने खाते में डाले। वहीं इंग्लैंड सिर्फ एक ही टैकल अंक हासिल कर सकी।भारत ने ऑल आउट से 10 अंक अर्जित किए। उसे चार अतिरिक्त अंक भी मिले। इंग्लैंड इन दोनों जगह अपना खाता नहीं खोल सका।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD