Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

निराश्रितों की दुआएं ही सच्ची कमाई : वरुण गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /सुल्तानपुर , 18 Oct 2016

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में कहा कि इंसान की सच्ची कमाई गरीब व किसानों के साथ निराश्रितों की दुआएं हैं। वह भी लोगों के बीच वही कमाने आए हैं। सुलतानपुर के भदैया ब्लॉक में एक सभा में वरुण गांधी ने कहा, "मैं चाहता हूं हमारे देश में नागरिक क्रांति आए, जिससे कि हर व्यक्ति को जीने का सही अधिकार मिले। उसका जीवन सरल हो जाए।"वरुण ने कहा, "मेरा लक्ष्य संसद सदस्य बनकर देश तथा प्रदेश के गरीब व किसान की मदद करना है। मैं गरीब व किसानों को दुनिया के सबसे अमीर लोगों से जोड़कर उनकी मदद करूंगा, जिससे कि उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।"भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने अभी उत्तर प्रदेश में 3662 किसानों को ऋण मुक्त कराया है। अब इनको इंटरनेट के साथ वेबसाइट के जरिए दुनिया से जोड़ा जाएगा।

वरुण ने कहा, "हमारे जीवन की सबसे बड़ी जरूरतों में सिर छुपाने के लिए छत है। बिना घर के किसी को भी सुकून नहीं मिलता है। गरीब के लिए तो अपना घर एक सपने की तरह होता है। वह पाई-पाई जोड़ने के बाद भी अपना घर बनाने की कल्पना को साकार नहीं कर पाता है। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। बिना घर के गरीबों को सुकून नहीं मिलता है। अब उनको घर बनाकर देना मेरा भी ध्येय है।"भाजपा सांसद ने कहा कि गरीब के लिए तो अपना घर एक सपने की तरह होता है। वह पाई-पाई जोड़ने के बाद भी अपना घर बनाने की कल्पना को साकार नहीं कर पाता है। कोई न कोई अड़चन आ ही जाती है। बिना घर के गरीबों को सुकून नहीं मिलता है। उन्होंने कहा, "अब उनको घर बनाकर देना मेरा भी ध्येय है। जब उन्हें घर मिलने पर सुकून मिलता है तो फिर मुझे भी मिलता है।"

 

Tags: Varun Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD