Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

टोक्यो से पहले कई लक्ष्य हासिल करने बाकी : साक्षी मलिक

साक्षी मलिक
साक्षी मलिक
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Sep 2016

रियो ओलम्पिक में महिला कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक का कहना है कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 अभी बहुत दूर है और उन्हें अभी कई अन्य लक्ष्य हासिल करने हैं। साक्षी ने कहा कि 2020 ओलम्पिक खेलों से पहले कई प्रतियोगिताएं हैं, जिनमें उन्हें हिस्सा लेना है और अपने खेल में सुधार लाना है।रियो के बाद अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर साक्षी ने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में कहा, "अभी टोक्यो ओलम्पिक काफी दूर है। इस बीच कई प्रतियोगिताएं हैं, जिनमें हिस्सा लेना। मेरे कई छोटे-छोटे सपने बाकी हैं, जिन्हें पूरा करना है।"साक्षी ने कहा कि उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी अनुभव हासिल करना है, ताकि वह टोक्यो ओलम्पिक में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। 

रियो ओलम्पिक में सबसे कठिन स्पर्धा और प्रतिस्पर्धी के बारे में साक्षी ने कहा कि सबसे मुश्किल मुकाबला कांस्य पदक वाला था। उन्होंने कहा कि किर्गिस्तान की इजुल दायनीव्यकवा ने उन्हें काफी कड़ी स्पर्धा दी। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल-2014 में रजत पदक जीतने वाली साक्षी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए तैयारियों की योजना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जिन कमियों के कारण वह रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक तक पहुंचने में नाकाम रही थीं, उन कमियों को पार करने पूरी कोशिश करेंगी। साक्षी ने कहा कि रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने से उन्हें काफी अनुभव मिला है और इससे मिली सीख से वह टोक्यो ओलम्पिक में और भी बेहतर करने की कोशिश करेंगी। 

रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक की स्पर्धा के अंतिम कुछ सेकेंड में साक्षी ने बेहतरीन वापसी कर जीत हासिल की। इस दौरान अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, "मैंने दो-दो सेकेंड में खेल की बाजी पटलते देखा है और मेरे पास तो फिर भी नौ सेकेंड थे।"साक्षी ने कहा, "मैंने यहीं सोचा था कि बस एक अंक और हासिल करना है और मुकाबले के अंतिम नौ सेकेंड में मैंने अपना बेहतरीन खेल दिखाया और कांस्य पदक हासिल किया।"दोहा में 2015 में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता साक्षी को पहलवानी की प्रेरणा उनके दादाजी बदलु राम से मिली, जो स्वयं एक पहलवान थे। उन्होंने 12 वर्ष की आयु से ही कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। 

भारत के लिए रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने से पहले और इसके बाद के अनुभवों की तुलना करते हुए साक्षी ने कहा, "मेरे ओलम्पिक खेलों से पहले और बाद की जीवन की स्थिति में काफी बदलाव आया है। हर कोई मुझे काफी खास महसूस कराता है। पूरा देश आज मुझे मेरे नाम से जानता है।"साक्षी ने कहा कि इस जीत के बाद से उन्हें काफी पुरस्कारों से नवाजा गया और कई दिग्गज एथलीटों से भी मिलने का अवसर मिला, जो उनके लिए काफी गर्व की बात है। हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गांव की निवासी साक्षी के लिए हालांकि, कुश्ती में इस स्तर तक पहुंचना आसान नहीं था। 

उनकी इस जीत से राज्य के समाजिक वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा, इसकी संभावना के बारे में महिला पहलवान ने कहा, "यह जरूर होगा और मैं कहूंगी कि ऐसा हो रहा है।"साक्षी ने कहा, "आपने देखा होगा कि पहले लड़कियां कुश्ती में इस प्रकार हिस्सा नहीं लेती थीं। लेकिन आज कई लड़कियां बैडमिंटन और कुश्ती में हिस्सा ले रही हैं। समाज में बदलाव हो रहा है, अब विकास की ओर बढ़ना बाकी है।"साक्षी ने कहा कि उन्हें इसके अलावा बास्केटबॉल भी काफी पसंद है और वह शौक के तौर पर इसे कभी-कभी खेल भी लेती हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह दिग्गज पहलवान सुशील कुमार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें उनसे ही प्रेरणा मिलती है। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD