केंद्रीय विद्यालय 3बी2, सेक्टर 60, एसएएस नगर मोहाली में 1 सितम्बर से 15 सितम्बर 2016 तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है। सभी छात्रों व शिक्षकों ने पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने कक्षाओं, विद्यालय प्रांगण व विद्यालय के आसपास के स्थानों की सफाई की और बढ़-चढ़ कर सेवा की। इस बीच कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जैसे कि निबंध लेखन, कविता पाठ, नारा लेखन आदि। प्रार्थना सभा में स्वच्छता की महता को दर्शते हुए शिक्षकों द्वारा विचार प्रस्तु किए एवं इस सफाई अभियान से बच्चे सफाई के प्रति जागरुक होंगे वहीं बच्चों को देख कर अन्य बच्चे भी अपने घर आंगन के आप-पास व आस-पड़ोस में सफाई रखेंगे। साफ वातावरण में जहां लोगों का स्वस्थ ठीक रहता है वहीं बिमारियां भी कम होती है। साफ सफाई करने कीे अपने आप में आदत डालें एवं इसे दिनचर्या में अपनाएं। डाक्टर द्वारा बच्चों को शरीर व आसपास की सफाई पर भाषण दिया और खाना खाने से पहले हाथ धोने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वच्छ पानी पीने तथा व्यवहारिक जीवन की छोटी-छोटी बातों को समझाया गया। ''स्वच्छाता ही जीवन है, स्वच्छता है जहां स्वास्थ है वहां।