Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

रवींद्रनाथ टैगोर, विक्टोरिया के संबंधों को बयां करती 'थिंकिंग ऑफ हिम'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Sep 2016

नोबेल विजेता साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है, लेकिन इसके बावजूद टैगोर के जीवन की कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है और उन्हीं में से एक है विक्टोरिया ऑकैम्पो। टैगोर, विक्टोरिया के संबंधों के इसी पहलू को फिल्म 'थिंकिंग ऑफ हिम' में दिखाया जाएगा। विक्टोरिया अर्जेटीना की पत्रकार एवं लेखिका थीं। टैगोर के जीवन पर विक्टोरिया का गहरा प्रभाव पड़ा है। 'थिकिग ऑफ हिम' का ताना-बाना 1942 के ईद-गिर्द घूमता है। मजेदार, बात यह है कि दोनों की सिर्फ दो बार ही मुलाकात हुई है। फिल्म को अंग्रेजी, स्पेनिश और बांग्ला भाषाओं में रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म रंगीन और ब्लैक एंड व्हाइट दोनों रूपों में समानांतर चलेगी।

फिल्म में टैगोर की भूमिका बांग्ला के लोकप्रिय अभिनेता विक्टर बनर्जी निभा रहे हैं। विक्टर ने आईएएनएस को बताया, "मैं खुद को बड़ी ही आसानी से टैगोर से रिलेट कर पाता हूं। मैं अभिनेता के तौर पर बहुत स्वार्थी हूं। टैगोर की भूमिका निभाने का यह अनुभव पिछली बार की तुलना में अलग है।" यह पूछने पर कि उन्हें फिल्म की कहानी कितनी प्रभावशाली लगी, वह कहते हैं, "मुझे फिल्म की कहानी से सिर्फ टैगोर से मतलब है।" फिल्म की खास बात यह है कि इसमें दो कहानियां समानांतर चलती हैं। एक तरफ टैगोर और विक्टोरिया की कहानी है जो 1924 के काल में ब्लैक एंड व्हाइट में है जबकि दूसरी तरफ शांति निकेतन में भूगोल के एक शिक्षक और एक स्थानीय लड़की की कहानी है जो रंगीन पर्दे पर है। फिल्म में विक्टोरिया के टैगोर के साथ संबंध को एक्सप्लोर किया गया है। 

आज के परिदृश्य में इस तरह की फिल्मों की लोकप्रियता और दर्शकों को अपनी ओर खींचने की उनकी रणनीति के बारे में पूछने पर विक्टर कहते हैं, "फिल्म के प्रचार के लिए पाब्लो सीजर का नाम ही काफी है। उन्होंने अब तक बेहतरीन काम किया है।" फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही राइमा सेन ने आईएएनएस को बताया, "मैं फिल्म में कमली नाम की लड़की का किरदार निभा रही हूं, जिसका लालन-पालन एवं शिक्षा-दीक्षा शांति निकेतन में हुई है। वह टैगोर के बारे में अधिक जानने के लिए अर्जेटीना से भारत आए भूगोल के एक शिक्षक फिलिक्स की मदद करती है।"राइमा कहती हैं, वह टैगोर से संबंधित कई फिल्मों और वृत्तचित्र में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म 'चोखेर बाली' और टैगोर पर बने एक वृत्तचित्र में भी काम किया है। 

लेकिन यह अनुभव अलग है, क्योंकि इस फिल्म में मैं टैगोर के जीवन से कोई किरदार नहीं निभा रही हूं।"वह कहती हैं, "टैगोर भारत में, विशेष रूप से बंगाल के रोम-रोम में बसे हैं। इसलिए टैगोर के साथ खुद को जोड़ना अपने आप में एक कीर्तिमान है। इसके अलावा, मैंने कभी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम नहीं किया है और इस फिल्म का नाम इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण भारत और अर्जेटीना के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। अर्जेटीना की सरकार ने इस फिल्म में निवेश भी किया है। अर्जेटीना के मशहूर निर्देशक पाब्लो सीजर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए खासा शोध भी किया है। पाब्लो ने आईएएनएस को बताया, "टैगोर के साहित्य का लैटिन अमेरिका में खासा प्रभाव देखा जा सकता है। 

विक्टोरिया का टैगोर के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा। विक्टोरिया के साथ टैगोर की इन दो मुलाकातों में ऐसा क्या था। यह सब फिल्म में दिखाया गया है।"टैगोर के जीवन पर विक्टोरिया का इस कदर प्रभाव पड़ा कि टैगोर ने 1930 में 'पूरबी' नाम से एक काव्य संग्रह विक्टोरिया को समर्पित किया था। उन्होंने अपनी कविताओं में विक्टोरिया को 'बिजोया' नाम से संबोधित किया है। विक्टोरिया गुरुदेव के काम से प्रभावित थीं। दोनों की पहली मुलाकात 1924 में हुई थी। उस समय टैगोर यूरोप से पेरू जा रहे थे। उन्हें बीमारी की वजह से दो महीने ब्यूनेस आयर्स में रुकना पड़ा और इस दौरान विक्टोरिया ने उनकी देखभाल की। अर्जेटीना से वापस आने के बाद भी टैगोर, विक्टोरिया के बारे में सोचते रहे।

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD