Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

शरद ऋतु में क्या हो फैशन रुझान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Sep 2016

जब आप गर्मियों के कपड़ों को अलमारी में पैक कर रखने के बाद आरामदायक शरद मौसम में पहनने वाले कपड़ों के लिए जगह बनाते हैं तो आप यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि इसमें कैपलेट्स, मखमल और मेटैलिक कपड़े जरूर हों। यह सुझाव विशेषज्ञ का है। 

रोपोसो नामक फैशन और लाइफस्टाइल सोशल नेटवर्क की फैशन प्रमुख सिद्धिका गुप्ता ने आपको शरद ऋतु में ट्रेंडी दिखने में मदद करने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं जो इस प्रकार है : 

मखमली कपड़े इस पतझड़ में राज करेंगे। यह कपड़ा पर्शियन नीला रंग से लेकर ऑक्सब्लड लाल समेत हर शेड्स में शानदार है। यह कॉकटेल ड्रेस, जंपसूट्स, क्रॉप टॉप्स और शाम में पहने जाने वाली गाउन सबके साथ जंचेगा। एक तरफ के कंधे वाले ड्रेस ने धमाके के साथ वापसी की है। यह स्टाइल चार्ट में हर जगह छाया हुआ है।रफल्स (झालर) वाले कपड़े कुछ समय से फैशन में हैं। यह कपड़े वसंत के मौसम के साथ ही पतझड़ में भी इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। साल 1980 के दौर को देख कर प्रेरणा ले लेकिन इसमें आधुनिकता का भी समावेश करें। थोड़े सख्त और कम ढीले (बेडौल) कपड़े पहने। यह आपको अलग दिखाएगा। 

वसंत में पहने जाने वाले स्लिप ड्रेसेज को पूरे बाजू की शर्ट और आरामदायक बुनाई वाले कपड़ों के साथ पहना जा सकता है। आप इसका ऑफ शोल्डर और पिनाफोर (बच्चों के कपड़ों के ऊपर का कपड़ा) के साथ संयोजन कर सकते हैं। आप गहरे रंग जैसे काला, क्रैनबेरी, ओक और पुराने ब्रोकेड कपड़ों पर खिलते हरे रंग का चुनाव बढ़िया और राजसी लुक के लिए कर सकते हैं। कैपेलेट पतझड़ का नया जैकेट है। इसको लपेटने का अंदाज न केवल आपको गर्माहट देता है, बल्कि तहों को सही से उभारता भी है।

सादे लुक से हटकर ग्लैमरस नजर आने के लिए चमकदार मेटैलिक कपड़ों का चुनाव बेहतर है। चमकदार धातु के काम वाले कपड़ों को थोड़े ढीले तिरछे स्लाउशी टैन पैंट और फ्लैट स्लाइड के साथ पहन सकते हैं। आप विभन्न प्रकार के चमकदार मैटेलिक स्कर्ट और कोट का चुनाव भी कर सकते हैं, जो सबको आपकी ओर आकर्षित कर देगी। खड़ा कॉलर, मखमल, चमड़े और धातु आदि के काम वाले कपड़ों को फैशन के दीवाने लोग सराहते हैं। कई तहों वाले सजीले चोकर्स या एक पीस वाले चोकर्स इस मौसम में आप की शान को बढ़ाते हैं। 

 

Tags: Fashion

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD