Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

लाभ जंजुआ का आखिरी गीत फिल्म ‘आतिशबाज़ी इश्क’ में

बतौर निर्माता माही गिल की पहली फिल्म, मुख्य रूप में नज़र आएंगे रोशन प्रिंस, माही गिल और रविन्द्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2016

आने वाली पंजाबी फिल्म ‘आतिशबाज़ी इश्क’ पेशकश है प्राइड मोशन पिक्चर की जिसे डायरेक्ट किया है अमीत सुभाष ध्वन ने, जिसमें नज़र आएंगे रोशन प्रिंस, माही गिल, कुलभूषण खरबंदा, बी.एन शर्मा, तान्या अबरोल और रविन्द्र।फिल्म के गीत ‘इश्क इश्क’ को गाया है लाभ जंजुआ और रोशन प्रिंस ने, जो की लाभ जंजुआ का दुर्भाग्य से आखिरी गीत था। लाभ जंजुआ म्यूज़िक इन्डस्ट्री के बड़े नामों में से एक थे । वह अपने इन्डीयन भंगड़े, हिप हॉप सिंगइंग और गीत लेखन के लिए काफी जाने जाते थे। इस फिल्म के जरिए उनके फैनस को एक मौका मिला है उनके आखिरी गीत को सुनने का।जानी मानी ऐक्ट्रस माही गिल फिल्म में इस बार न केवल मुख्य किरदार में नज़र आएंगी  बल्कि इस फिल्म की निर्माता के रूप में भी नज़र आएंगी। माही गिल ने बताया की, ऐक्टिंग मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा है और मैनें अलग-अलग किरदारों को बेहद एन्जॉइ किया है। 

तरह-तरह के रोल और कार्य करना सभी एक्टर को आना चाहिए जो की आपको हर चीज सिखने में मदद करता है। लेकिन इस बार मैं बतौर निर्माता पहली बार काम कर रही हूं तो ये यकीनन मेरे लिए एक अलग अनुभव होगा। मैं बेस्ट की उम्मीद कर रही हूं।लाभ जंजुआ द्वारा गाए गीत के बारे में बात करते हुए माही ने कहा की, “लाभ जंजुआ जी म्यूज़िक इन्डस्ट्री के किर्तीमान थे और इसमें कोई शक नहीं के म्यूज़िक इन्डस्ट्री ने ऐसा नुकसान झेला है जो कभी सुधारा नहीं जा सकता। उनके जाने से एक हफ्ता पहले ही हमने गाने की रिकॉर्डिंग खत्म की थी और ये जानना के ये उनका आखिरी गीत हो सकता है बेहद निराश कर देने वाला था। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका म्यूज़िक, उनकी काम्पज़िशन हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।फिल्म की कहानी, फिल्म का स्क्रीन्प्लै और डाइअलॉग लिखे है अमीत सुभाष ध्वन ने जगजीत.एस.सैनी के साथ। फिल्म का म्यूज़िक दिया आर.शीन ने। प्राइड मोशन पिक्चर की पेशकश पंजाबी फिल्म ‘आतिशबाज़ी इश्क’ 7 अक्टूबर 2016 को विश्वभर में रिलीज़ होगी।

 

Tags: POLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD