Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया

 

बिहार में बाढ़ से तबाही, गंगा नदी उफान पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 24 Aug 2016

बिहार में बाढ़ से तबाही जारी है। गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। उधर, पुनपुन और सोन नदी के भी जलस्तर बढ़ गए हैं और विभिन्न जगहों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बिहार के 12 जिलों के 59 प्रखंडों के 1,115 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बुधवार सुबह पटना के गांधी घाट पर गंगा के जलस्तर में एक बार फिर वृद्घि दर्ज की गई है। यहां गंगा का जलस्तर 50.19 मीटर दर्ज किया गया।पिछले 12 घंटे में यहां गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की वृद्घि दर्ज की गई है। 

भागलपुर में गंगा का जलस्तर 34.62 मीटर दर्ज किया गया।नियंत्रण कक्ष के अनुसार, इंद्रपुरी बैराज में सोन नदी का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। सुबह आठ बजे इंद्रपुरी बैराज के पास सोन नदी का जलस्तर 2.43 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। गंगा नदी बक्सर, दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर और कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में व घाघरा नदी गंगपुर सिसवन (सीवान) में और पुनपुन नदी श्रीपालपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बाणसागर से भी बुधवार को 1200 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की आशंका है। 

इस दौरान बिहार सरकार ने एक अधिकारी को बाणसागर में तैनात किया है।बिहार में गंगा नदी के उफान पर होने के कारण बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पटना, वैशाली, भोजपुर और सारण जिलों के दियारा क्षेत्र (नदी किनारे मैदानी इलाके) बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ से प्रभावित सभी जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 1.55 लाख लोगों को बाढ़ वाले क्षेत्र से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, जिनमें से 1,07,000 लोग 179 राहत शिविरों में रखे गए हैं। 

 

Tags: Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD