Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा

 

रियो ओलम्पिक (महिला फुटबाल) : जर्मनी ने स्वीडन को हरा जीता स्वर्ण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 20 Aug 2016

जर्मनी की महिला फुटबाल टीम ने रियो ओलम्पिक में फाइनल मुकाबले में स्वीडन को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में जर्मनी ने स्वीडन को 2-1 से मात दी।मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई थीं। हालांकि, मध्यांतर के बाद तीसरे मिनट में जर्मनी की स्ट्राइकर जेनफर मरोजान ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।इसके बाद जर्मनी ने एक और गोल दागते हुए स्कोर 2-0 कर लिया।

मैच के 62वें मिनट में स्वीडन की डिफेंडर लिंडा सेम्ब्रेन्ट ने टीम के लिए एक गोल किया, लेकिन इस गोल से उसे जीत हासिल नहीं हो पाई।इस जीत के साथ ही जर्मनी की महिला टीम ने पहली बार ओलम्पिक में स्वर्ण पदक हासिल किया है।जर्मनी इससे पहले 2000, 2004 और 2008 में कांस्य पदक जीत चुकी है, जबकि तीन बार की चैम्पियन ब्राजील को हराकर फाइनल में पहुंची स्वीडन की महिलाओं के लिए यह ओलम्पिक का पहला पदक है।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD