Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : कोरिया ने जीता महिला युगल में कांस्य

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 18 Aug 2016

ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों के 13वें दिन गुरुवार को बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में कोरिया ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रियोसेंटर पवेलियन-4 के कोर्ट-1 पर खेले गए इस पदक मुकाबले में कोरिया की सियुंग चान शिन और क्यूंग इउन जंग ने चीन की यांग यू और युआनटिंग टांग की जोड़ी को 21-8, 21-17 से मात देते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।कोरियाई जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया। चीनी जोड़ी दोनों गेमों में अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी के मुकाबले कहीं नहीं नजर आ रही थी।शन और क्यूंग की जोड़ी ने पहले गेम में जल्द ही 9-4 से बढ़त ले ली। जल्द ही इस जोड़ी ने अपनी बढ़त को और अधिक करते हुए स्कोर 13-17 कर लिया। इसके बाद चीनी जोड़ी एक ही अंक हासिल कर पाई और 8-21 से महज 16 मिनट में गेम गंवा बैठी।

दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने पहले गेम की अपेक्षा अच्छा खेल दिखाया। कोरियाई जोड़ी ने गेम का पहला अंक हासिल किया, लेकिन चीन ने तुरंत स्कोर बराबर कर लिया।कोरिया ने इसी बीच 5-4 से बढ़त ले ली और फिर स्कोर 10-6 कर दिया। चीन की जोड़ी ने अंत में कुछ अंक बटोरे लेकिन वह सिर्फ अंकों के अंतर को कम कर सकीं।कोरिया ने अंतत: दूसरा गेम में 21-17 से जीत कांस्य पदक हासिल किया। यह गेम 24 मिनट चला।महिला युगल में स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला भी गुरुवार को ही जापान की अयाका ताकाशाही-मिसाकी माटसुटोमो की जोड़ी एवं डेनमार्क की कामिलिया जुहल रयटर-क्रिस्टिना पेडरसन की जोड़ी के बीच होगा।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD