Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

हरियाणा : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ घटना दोहराई, 3 गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 19 Jul 2016

हरियाणा में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना दोहराई गई। आरोपियों ने पीड़िता को मामला वापस न लेने की सजा दी। आरोपियों ने तीन साल पहले भी इसी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.पी. सिंह ने मंगलवार को यहां मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अमित, जगमोहन और संदीप हैं।सिंह ने कहा, "हरियाणा पुलिस पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वे हाल में रोहतक में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल थे। युवती नशे की हालत में सुखपुरा चौक के पास पड़ी पाई गई थी। बाकी दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"डीजीपी ने कहा, "पीड़िता के बयान पर, मुख्य रूप से पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनके नाम अमित, जगमोहन, संदीप, मौसम और आकाश है।"

उन्होंने पुलिस की धीमी कार्रवाई की शिकायत का खंडन किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने हमेशा इस तरह के मामलों में अत्यंत गंभीरता के साथ काम किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कानून के अनुसार इस मामले में आरोपियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।उन्होंने कहा कि युवती 13 जुलाई को रोहतक में सुखपुरा चौक के पास पड़ी पाई गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान पर 14 जुलाई को अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस में दर्ज किया गया।डीजीपी ने कहा, "पीड़िता का विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।

" उन्होंने कहा कि अक्टूबर, 2013 में युवती के परिवार ने भिवानी शहर के पुलिस थाने में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। लेकिन बाद में महिला ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष कहा, "वह चंडीगढ़ गई, जहां उसका अपहरण कर लिया गया।" कुछ दिनों के बाद, लड़की के परिवार ने जोर देकर कहा है कि लड़की अपहरण के संबंध में अदालत में दूसरा बयान देना चाहती है।अपने दूसरे बयान में युवती ने कहा कि बिट्टू उर्फ अमित और सुषमा ने उन्हें लिफ्ट देकर उसे किसी अनजान जगह ले गए, जहां अमित ने अपने चार दोस्तों को बुलाया और पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अमित और जगमोहन को तलब किया, जबकि अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं था।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD