Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तरी ध्रुव हरा हो रहा : नासा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 07 Jun 2016

उपग्रह से मिले 19 साल के आंकड़ों का इस्तेमाल करके अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि उत्तरी ध्रुव के आस पास के क्षेत्रों में बहुत अधिक हरियाली पाई गई है। इसकी वजह बढ़ता तापमान है। अध्ययन में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिका के उत्तरी छोर पहले से हरा हो रहा है। इसमें अलास्का से लेकर कनाडा तक के पौधों का सर्वाधिक विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है। 

शोधकर्ताओं ने कहा कि बदलते जलवायु में उत्तरी ध्रुव की लगभग एक तिहाई भूमि जिनमें अधिकांश उर्वरा नहीं है, ऐसी लग रही है जैसे गर्म पारिस्थितिकी तंत्र में भूदृश्य लगता है। 

लैंडसेट उपग्रहों से ली गईं करीब 87 हजार तस्वीरों से शोधकर्ताओं ने पाया कि पश्चिमी अलास्का, क्यूबेक और अन्य क्षेत्र वर्ष 1984 और 2012 के बीच पहले से अधिक हरे हुए। शोधकर्ताओं में शामिल मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट स्थित नासा के गॉडार्ड अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के जेफरी मासेक ने कहा कि यह ऊंचाई वाले स्थानों पर वनस्पतियों पर जलवायु के प्रभाव को दर्शाता है। उत्तरी ध्रुव में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से पौधों को बढ़ने और भूमि में परिवर्तन लाने के लिए अधिक समय मिल रहा है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि क्षेत्र का 29.4 फीसदी इलाका हरा हो गया है। जबकि 2.9 फीसदी वनस्पतियों में कमी आई है। यह अध्ययन रिपोर्ट 'रिमोट सेंसिंग ऑफ एनवायन्मेंट' में प्रकाशित हुई है। 

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD