Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया

 

नरेंद्र मोदी ने हेरात स्थित वाणिज्य दूतावास का किया दौरा

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 4 जून 2016 को अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारतीय वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के साथ समूह फोटो में उपस्थित।
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी 4 जून 2016 को अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारतीय वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के साथ समूह फोटो में उपस्थित।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हेरात (अफगानिस्तान) , 04 Jun 2016

Last updated on: Jun 04, 2016, 00:00 IST

अफगानिस्तान में सलमा बांध के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास का दौरा किया, जहां वे दूतावासकर्मियों से मिले। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विट कर बताया, "प्रधानमंत्री ने हमारी दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए काम करनेवाले कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने हेरात के भारयीय दूतावास का दौरा किया और वहां के कर्मियों से बातचीत की।"

इस वाणिज्य दूतावास पर मई 2014 में चार हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला किया था। 

इस हमले में वाणिज्य दूतावास का कोई कर्मी घायल नहीं हुआ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के कर्मी और अफगान सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया था। इस साल जनवरी में हेरात के भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर बिस्फोटकों से भरी एक कार बरामद की गई और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। वाणिज्य दूतावास के बाहर यह वाहन लावारिस खड़ा था और इसका एक पहिया पंचर था। इससे यह अंदाजा लगाया गया कि शायद इसे कहीं और इस्तेमाल के लिए ले जाया जा रहा था और यह वाणिज्य दूतावास पर हमले की साजिश नहीं थी। इस वाहन की जांच की गई और बाद में उसे जब्त कर लिया गया। 

इससे पहले मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ अफगानिस्तान-भारत मित्रता बांध का उद्घाटन किया, जिसे पहले सलमा बांध के नाम से जाना जाता था। भारत की सहायता से इसका पुनर्निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले दिन शनिवार को हेरात पहुंचे हैं। यहां से वे कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको जाएंगे। शनिवार को बाद में वे दोहा, कतर के लिए रवाना हो जाएंगे। 

 

Tags: Narendra Modi , Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD