Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

फ्रेंच ओपन : लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना बाहर, सानिया मिर्जा अगले दौर में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 01 Jun 2016

Last updated on: Jun 01, 2016, 00:00 IST

भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को बुधवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में निराशा हाथ लगी है। दोनों क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने पुरुष युगल के मुकाबलों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मिश्रित युगल के मुकाबले में जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बना ली है। तीसरी वरीयता प्राप्त क्रोएशिया के इवान डोडिज और ब्राजील के मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ीदार फ्लोरिन मेर्गिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी को एक घंटे 15 मिनट चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से मात दे कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन बंधुओं की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 16वीं वरीयता वाली पेस और उनके पौलेंड के जोड़ीदार मार्किन माटकोव्सकी की जोड़ी को एक घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (12), 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।मिश्रित युगल में दूसरी वरीय सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार डोडिज की जोड़ी ने फ्रांस की एलिजे र्कोनेट और जोनाथन इसेरिक की जोड़ी को दूसरे दौर में एक घंटे 40 मिनट चले मुकाबले में 6-7 (6), 6-4, 10-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

डोडिज-मेलो और बोपन्ना-मेर्गिया के मैच की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ही जोड़ियों ने मैच की अच्छी शुरुआत करते हुए पहले सेट में स्कोर 3-3 कर लिया। इसके बाद डोडिज-मेलो की जोड़ी ने बोपन्ना और मेर्गिया की जोड़ी की सर्विस तोड़ मैच पर पकड़ बना ली और सेट अपने नाम कर लिया।दूसरे सेट में डोडिज और मेलो की जोड़ी पहले सेट में मिली जीत का फायदा उठाते हुए बोपन्ना-मेर्गिया पर हावी रही और दूसरे सेट में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।वहीं, पेस-माटकोव्सकी ने ब्रायन बंधुओं के खिलाफ अच्छी शुरुआत की। दोनों जोड़ियों के बीच पहले सेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले सेट में दोनों ने 6-6 से बराबरी की, जिसके कारण सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा। 

टाई ब्रेकर में भी कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था, लेकिन ब्रायन बंधुओं ने पेस-माटकोव्सकी को पीछे छोड़ते हुए सेट अपने नाम किया।दूसरे सेट में ब्रायन बंधुओं ने एकतरफा खेल दिखाया और सेट के साथ मैच भी अपने नाम किया।मिश्रित युगल में सानिया-डोडिज की जोड़ी ने कड़ा मुकाबला किया। पहला सेट टाई ब्रेकर में गया जिसे फ्रांस की जोड़ी ने 8-6 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में सानिया और डोडिज की जोड़ी ने वापसी की और 6-4 से जीत हासिल की।इसके बाद मैच टाई ब्रेकर में गया जहां सानिया और डोडिज ने संयम से काम लेते हुए 10-8 से सेट अपने नाम करते हुए मैच जीत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

 

Tags: Leander Paes , Sania Mirza

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD