Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की 'आप की आवाज़' पार्टी के अध्यक्ष प्रेम पाल चौहान ने टंडन को समर्थन देने की घोषणा की इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार किसी के बहकावे में न आना, सिंगला को चुनाव जिताओ : सचिन पायलट प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मान ने पंजाब के लोगों को दिया ‘पावर शॉक’ : डॉ. सुभाष शर्मा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मीत हेयर का काफ़ला एन.के.शर्मा ने पटियाला का पहरेदार बन कांग्रेस, भाजपा व आप से पूछे पांच सवाल

 

केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का हर मोर्चे पर विरोध करेगी प्रदेश कांग्रेस: जी.एस. बाली

केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का हर मोर्चे पर विरोध करेगी प्रदेश कांग्रेस: जी.एस. बाली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला , 10 May 2016

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जी.एस. बाली ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं कांग्रेस के केन्द्रीय नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाने एवं प्रताड़ित करने के विरोध में प्रदेश का हर एक कांग्रेसी खड़ा होगा। उन्होंने आज धर्मशाला में जिलाभर के कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ शहीद स्मारक से विरोध प्रदर्शन रैली निकाल कर केन्द्र सरकार को चेताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता से किये वायदों को पूरा करने में नाकाम रही है। वर्तमान में बेरोजगारी और मंहगाई ने देश के युवा एवं गरीब वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है।उन्होंने कचहरी अड्डा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए जानबूझ कर कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व पर मनगढ़त आरोप लगाने में जुटी है। कांग्रेस नेतृत्व पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं। यह सारा षड्यंत्र लोगों को भ्रमित करने एवं उनके साथ किए गए वायदों से ध्यान हटाने के उद्देश्य से रचा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपने इस रवैये में बदलाव नहीं लाती है तो प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया। रैली में कांगड़ा-च बा लोकसभा क्षेत्र की युवा कांग्रेस अध्यक्षा नीतू चौधरी, कांगड़ा एवं नूरपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सुमन वर्मा, करण मांटू, पीसीसी सचिव मनमोहन कटोच, अजय वर्मा, रोशन लाल खन्ना, नवनीत, मनोज मेहता, ओबीसी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव चौधरी, नगरोटा एवं कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह चौधरी व राज कुमार सहित एनएसयूआई, महिला, युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व हजारों की सं या में जिलाभर से कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD