Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र

 

जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर , 26 Mar 2016

जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने शनिवार सुबह श्रीनगर में आईएएनएस को बताया, "राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर पिछले 12 घंटों के दौरान बर्फबारी हुई।"मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, "अगले 24 घंटों में मौसम खराब बना रहेगा, लेकिन इसके बाद इसमें सुधार शुरू होगा।"उन्होंने बताया कि कारगिल जिले के द्रास में रात के समय भारी बर्फबारी की खबरें हैं।

अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय बर्फबारी हुई।"श्रीनगर में सुबह के समय सड़कों पर जलभराव रहा।प्रशासन ने श्रीनगर में सिविल लाइन्स पर बंद सड़कों से जल निकासी के लिए अग्निशमन वाहनों को तैनात किया। घाटी में लगातार बारिश से यातायात संपर्क प्रभावित हुआ है। दक्षिण और उत्तरी कश्मीर में बारिश से शनिवार को जलभराव की समस्या बनी हुई है।यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग श्रीनगर से जम्मू जाने के लिए एकतरफा यातायात के लिए खुला है। जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में रात के समय बारिश होती रही।

 

Tags: Msusam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD