5 Dariya News

जैसे हमारा झंडा छीना गया, उसी तरह BJP वाले तिरंगे को हटाकर भगवा झंडा लहराएंगे : Mehbooba Mufti

PDP अध्यक्ष Mehbooba Mufti ने एक बार फिर BJP सरकार को घेरा है.. महबूबा ने कहा- यह पार्टी एक दिन देश के संविधान एवं तिरंगे को बदल देगी

5 Dariya News

श्रीनगर 05-Aug-2022

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) ने एक बार फिर अपने बयान से बवाल खड़ा कर दिया है। महबूबा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि यह पार्टी एक दिन देश के संविधान एवं तिरंगे को बदल देगी और भारत को एक धार्मिक देश बनाएगी। भाजपा के लोगों ने जम्मू एवं कश्मीर का झंडा छीन लिया लेकिन हमने अपना झंडा वापस पाने का संकल्प लिया है।

महबूबा ने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या का हल निकालने के लिए हम केंद्र सरकार को बाध्य करेंगे। महबूबा ने कहा, 'इन लोगों ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर का झंडा छीना उसी तरह से एक दिन देश का तिरंगा भी बदल देंगे। हमने संकल्प लिया है कि हम अपना झंडा वापस लेकर रहेंगे। यही नहीं हम इन लोगों को जम्मू कश्मीर की समस्या का समाधान निकालने के लिए भी बाध्य करेंगे।

In time to come, BJP will finish off even the Constitution & the foundations of secularism on which this country stands. They'll make this a religious country. They'll change the Tiranga, which you are hoisting proudly, and bring in a saffron flag: PDP chief Mehbooba Mufti (1/2) pic.twitter.com/IFRRlzaykl

— ANI (@ANI) August 5, 2022

Also read Mehbooba ने बदली DP: तिरंगे की जगह लगाई अपने पिता और PM मोदी की फोटो.. सामने था कश्मीर का झंडा

महबूबा यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भाजपा देश का संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद खत्म कर देगी। इस संविधान एवं धर्मनिरपेक्षता पर यह देश टिका हुआ है। वे भारत को एक धार्मिक देश बनाएंगे। वे उस तिरंगे को भी बदल देंगे जिसे आप गौरवपूर्वक फहराते हैं। इसकी जगह वे भगवा झंडा लहराएंगे। 

Also read Mehbooba की PM मोदी को चुनौती: दम है तो चीन के अवैध कब्जे वाली जमीन पर तिरंगा लहरा के दिखाओ

जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा का कहना है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद राज्य में खुशहाली हुई है और राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह सामाजिक सुरक्षा के कार्यक्रम हों, ई-गर्वनेंस हो अथवा स्टार्टअप्स, जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ा है। देश भर में इस राज्य को लेकर सोच बदली है। केवल सात महीने में ही एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक जम्मू कश्मीर आए हैं।