5 Dariya News

अब Mirzapur में बवाल:परमहंस आश्रम में गोलीबारी, साधु की मौत,Adgadanand महाराज की हत्या की साजिश

UP के Mirzapur के Paramhans Ashram में गोली चलने से सनसनी.. पुलिस ने आश्रम के सभी CCTV कैमरे को कब्जे में लिया

5 Dariya News

मिर्जापुर 28-Jul-2022

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर (Mirzapur) से एक बड़ी खबर आ रही है। सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह गोली चलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने देखा तो गोली लगने से एक साधु की मौत हो चुकी थी। उनके सिर में गोली लगी थी। वहीं दूसरा साधु घायल हो गया। घायल साधु का इलाज चंदौली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

घटना के वक्त स्वामी अड़गड़ानंद महाराज आश्रम स्थित अपने कमरे में मौजूद थे। अब घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि कहीं ये स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की हत्या की साजिश तो नहीं रची गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परमहंस आश्रम में लगे सभी CCTV कैमरे को कब्जे में ले लिया गया है।  

Also read:- Airavatesvara Temple: मंदिर की सीढ़ियां छूने पर निकलती है संगीत की धुन,शिव दर्शन से मिलेगा मोक्ष

सबसे बड़ी खबर ये आ रही है मौके पर पुलिस को 2 तमंचे भी मिले है। गोली लगने से जिस साधु जीवन बाबा की मौत हुई वो सीहोर जनपद शिवपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल साधु आशीष महराज का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अपने पहले बयान में ये कहा है कि जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। लेकिन चर्चा है कि उसने पहले स्वामी अड़गड़ानंद के बेहद करीबी आशीष महाराज को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद के सिर में गोली मारी है। अभी इस मामले की पूरी सच्चाई किसी के सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुट चुकी है। 

Also read:- Sushant Singh Rajput की फोटो वाली टीशर्ट पर Flipkart ने लिखा कुछ ऐसा,लोग बोले-कुछ नहीं खरीदेंगे

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक साधु जीवन बाबा आश्रम की रसोई का कार्य देखा करते थे। तीन माह पहले जीवन बाबा ने किसी के ऊपर खौलता तेल फेंक दिया था। जिस पर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने उसे आश्रम से निकाल दिया था। हालांकि वो आश्रम आता-जाता रहता था।  जीवन बाबा पहले साधु की वेशभूषा में रहता था। बुधवार शाम को वो पैंट-शर्ट पहनकर आश्रम में आया। उसे कोई पहचान न सका। कुछ देर बात लोगों ने उसे पहचान लिया। उसने रात में खाना खाया और वहीं सो गया।