5 Dariya News

Adhir Ranjan ने Murmu को कहा राष्ट्रपत्नी.. लोकसभा में हंगामा, Smriti Irani ने कर दी बोलती बंद

Congress सांसद Adhir Ranjan ने देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu का अपमान किया.. Lok Sabha में BJP का हंगामा

5 Dariya News

नई दिल्ली 28-Jul-2022

देश के राष्ट्रपति का अपमान करना बिलकुल भी माफी के लायक नहीं है। ऐसा ही काम काग्रेसी नेता अधीर रंजन  (Adhir Ranjan) ने किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की राष्ट्रपत्नी वाले बयान बाद संसद में आज हंगामा हुआ। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है।

देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे देश का अपमान बताया है।  स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की नफरत और उपहास का शिकार बनीं। 

Also read:-  स्मृति ईरानी पर कमाल R खान का तंज, कहा- छी छी? ईरानी कैफे में तो बीफ और सूअर का मीट भी मिलता है

कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जो कि एक शर्मनाक बयान है।  ये संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, तब भी कांग्रेस के इस पुरुष नेता ने ये घृणित कार्य किया।

सोनिया गांधी जी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन जी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रुप में संबोधित किया।

ये जानते हुए भी कि ये संबोधन भारत के हर मूल्य, हर संस्कार के विरुद्ध है।

- श्रीमती @smritiirani pic.twitter.com/G0uyyY2Saq

— BJP (@BJP4India) July 28, 2022

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में ये संस्कार और मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश से माफी मांगनी चाहिए।  

Also read:- Airavatesvara Temple: मंदिर की सीढ़ियां छूने पर निकलती है संगीत की धुन,शिव दर्शन से मिलेगा मोक्ष

देश और दुनिया जानती है कि कांग्रेस आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और महिला विरोधी है। लेकिन कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का इस प्रकार अनादर करना, उनकी गरीमा पर प्रहार करना।