5 Dariya News

Lalu prasad yadav के बाद अब लालू के OSD भोला यादव भी गिरफ्तार..नौकरी के बदले जमीन मामले में नपे

‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में Lalu prasad yadav के OSD Bhola Yadav पर गिरी गाज.. कहा जा रहा है कि भर्ती घोटाले के सरगना भोला यादव ही हैं

5 Dariya News

पटना 27-Jul-2022

एक बड़ी खबर आ रही है। CBI ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu prasad yadav) के OSD भोला यादव (OSD Bhola Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है ये CBI ने ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में की है। वहीं यह भी खबर आ रही है कि CBI ने भोला यादव के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के OSD रहे। लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे। उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले के सरगना है। उनके इशारे पर ही ये पूरा घोटाला हुआ। 

Also read:- PAK महिला एजेंट ने ऐसा फंसाया... भारत के सारे गोपनीय दस्तावेज Pakistan को दे बैठा सेना का जवान

आपको बता दें, ये मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते जॉब लगवाने के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है, जिन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई।

Also read:- पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो करीबी साथी किए काबू; 7 पिस्तौलों और पुलिस वर्दी की बरामद

इससे पहले सीबीआई ने मई में इस मामले में लालू यादव से जुड़ीं 17 जगहों पर छापेमारी की थी। सीबीआई की यह कार्रवाई करीब 14 घंटे तक चली थी। ये छापे लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बेटी मीसा भारती (Misa Bharti ) के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर ये छापेमारी की गई थी। 

Also read:- Simranjit Singh Mann ने फिर खड़ा किया बवाल: बोले- Golden Temple से भगत सिंह की फोटो तुरंत हटाओ

इन दिनों लालू की सेहत नासाज चल रही है, वो घर पर सीढ़ियों से गिर गए थे। 6 जुलाई देर शाम लालू को AIIMS में एडमिट किया गया था। पिछले मंगलवार को खबर आई थी कि उनकी सेहत में काफी सुधार है, जिसके चलते उन्हें दो या तीन दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनके कंधे में फ्रेक्चर है, जिसको ठीक होने में 4-6 हफ्ते लगेंगे। माना जा रहा है कि अभी वो दिल्ली में ही अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रहेंगे।