5 Dariya News

देश में 4 धाम, 12 ज्योर्तिलिंग हैं.. फिर भी हिंदू को मजार पर क्यों जाना पड़ता है: साक्षी महाराज

BJP सांसद Sakshi Maharaj ने हिंदुओं के मजार पर जाने को लेकर उठाए सवाल, Nupur Sharma का सपोर्ट भी किया

5 Dariya News

उन्नाव 25-Jul-2022

BJP सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) फिर चर्चा में है। साक्षी महाराज ने हिंदुओं के मजार पर जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साक्षी महाराज ने पूछा कि देश में 4 धाम, 12 ज्योर्तिलिंग हैं, वहां हिंदुओं को मजार क्यों जाना पड़ता है? साक्षी महाराज ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जिस राष्ट्र में 4 धाम, 12 ज्योर्तिलिंग, 52 शक्तिपीठ, 7 पुरी, 108 सिद्धिपीठ, अनेक दिव्य मंदिर हैं, फिर भी हिंदुओं को मजार पर क्यों जाना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें:- ये हैं दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग..18 फीट ऊंचा, 51 लाख रुद्राक्ष, आप भी दर्शन करके पुण्य कमाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब साक्षी महाराज ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले उन्होंने नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान फैली हंसा के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर सवाल उठाए थे।

ये भी पढ़ें:-  पैगंबर पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी नुपुर, BJP ने निकाला, बोलीं- शिवजी का अपमान नहीं सह पाई

साक्षी महाराज (Dr.Sakshi Ji Maharaj) ने फेसबुक पर लिखा था, ध्यान से देखिए इन व्यक्ति विशेष लोगों का, यह तो शुक्र मनाओ राष्ट्रवादियों कि देश में मोदी अमित शाह और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)  जी का शासन है अगर यह ना होते तो कल क्या होता अगर अखिलेश मियां राहुल मियां ममता मियां होते तो क्या होता ? 

ये भी पढ़ें:अजमेर विवाद पर बोले महाराज: हिंदुओ ने आर्थिक बहिष्कार किया तो मुसलमानों को रोटी के लाले पड़ेंगे

साक्षी महाराज ने लिखा था- प्रयागराज में एडीजी की गाड़ी के ऊपर हमला हुआ कई अधिकारी चोटिल हुए हैं। हिंदुओं यह लोग कभी आपको अमन चैन से सोने नहीं देंगे। अब वक्त इनको जवाब देने का आ गया है। मैंने पहले आपसे कहा था और आज भी कह रहा हूं कि अपनी आत्मरक्षा के लिए जरूरी चीजों को रखना बहुत आवश्यक है। 

ये भी पढ़ें: सलवार-कुर्ता दिखाकर बोलीं कांग्रेस सांसद..देखो! दिल्ली पुलिस ने मेरे कपड़े फाड़े, जूते भी उतारे

एक समुदाय विशेष पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, एकजुट होने का समय आ गया है। मोदी जी योगी जी अमित शाह जी है। हमें इन लोगों का साथ देना है। जो लोग इस देश के नहीं हुए आपके क्या होंगे। मैं आपकी लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा, मुझे आप लोगों का साथ चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साक्षी महाराज इसी तरह के बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। अब फिर से एक बयान को लेकर महाराज सुर्खियां बटोर रहे हैं।