5 Dariya News

स्मृति ईरानी पर कमाल R खान का तंज, कहा- छी छी? ईरानी कैफे में तो बीफ और सूअर का मीट भी मिलता है

Kamaal Rashid Khan एक बार फिर चर्चा में.. इस बार केंद्रीय मंत्री Smriti Irani को घेरा, कहा- भक्तों को तो डूब कर मर जाना चाहिए।

5 Dariya News

नई दिल्ली 25-Jul-2022

Smriti Irani और उनकी बेटी इन दिनों खूब चर्चा में है। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी की बेटी पर फर्जी लाइसेंस रखने का आरोप लगाया गया है। स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस को पलटवार किया है। ईरानी ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा और कहा- मेरी बेटी अभी कॉलेज पढ़ रही है। वो BAR नहीं चलाती है।

Also read स्मृति ईरानी की बेटी का फर्जीवाड़ा: मरे हुए इंसान के नाम पर लिया शराब का लाइसेंस.. नोटिस जारी

वहीं अब स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर बॉलीवुड फिल्ममेकर केआरके (Kamaal Rashid Khan) ने तंज कसा है। केआरके ने ट्वीट करके निशाना साधा है। उन्होंने रेस्टोरेंट का मेनू कार्ड भी शेयर किया है। कमाल आर खान ने रेस्टोरेंट का मेनू कार्ड शेयर किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा- ये क्या है! ईरानी के कैफे में तो पोर्क और बीफ भी मिलता है। छी छी भक्तों को तो डूब मरना चाहिए। 

Also read कांग्रेस पर भड़की ईरानी: बोली-मेरी बेटी कॉलेज जाती है, Bar नहीं चलाती..सबको कोर्ट में देख लूंगी

Ye Kaya Hai! Irani Ke cafe main Toh Pork aur Beef 🥩 Bhi Milta Hai. Cheee Cheee Cheee Bhakton Ke Toh Doob Marne Ke Din Aaa Gaye! pic.twitter.com/2EJt9COQ6S

— KRK (@kamaalrkhan) July 24, 2022

आपको बता दें कि केआरके अपने बयानों और बवालों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। वहीं अब केआरके का ये ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है। केआरके पोस्ट पर यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मेनू कार्ड में सब है लेकिन स्मृति ईरानी का नाम नहीं है! इसके अलावा भी कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 

Also read Amitabh Bachchan ने शेयर किया KRK की कॉन्ट्रोवर्शियल बुक का फर्स्ट लुक,जानिए क्या कहा फैंस ने

स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि 'मेरी 18 वर्षीय बेटी कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है और कोई बार नहीं चलाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी परिवार के इशारे पर उनकी बेटी को निशाना बनाने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया।'

Also read संसद ठप करने के पीछे राहुल गांधी का हाथ, स्मृति ईरानी का बड़ा हमला

उन्होने कहा-'मेरी बेटी की गलती ये है कि उसकी मां सोनिया गाँधी (soniya Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की 5,000 करोड़ रुपये की लूट पर संवाददाता सम्मेलन करती है। उसकी गलती ये है कि उसकी मां ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। आपको बता दें कि इस विवाद को लेकिर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan khera) को नोटिस भेज दिया है।